दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान में विभिन्न राज्यों को 15 करोड़ डोज फ्री दिए गए

Published : May 04, 2021, 12:12 PM ISTUpdated : May 04, 2021, 12:15 PM IST
दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान में विभिन्न राज्यों को 15 करोड़ डोज फ्री दिए गए

सार

दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चल रहा है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट करके भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी है, जिन्होंने अपने नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,89,32,921 हो गया है।

नई दिल्ली. दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चल रहा है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट करके भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी है, जिन्होंने अपने नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। नड्डा ने कहा मोदीजी के नेतृत्व में 16 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का आरंभ हुआ। भारत सरकार द्वारा अब तक 15 करोड़ से अधिक डोज मुफ़्त में मुहैया कराए गए हैं। ये मुफ़्त वैक्सीनेशन अभियान इसी तरह चलता रहेगा, ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी वैक्सीन लग सके। 

भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ चल रही है। हमारी सरकारों द्वारा मुफ्त में वैक्सीन देने का निर्णय इसका प्रकटीकरण है। मुझे गर्व है कि बीजेपी-एनडीए की सरकारें समाज के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी और महिलाएं, इन सभी वर्गों का बहुत विशेष ध्यान रख रही है।

भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ चल रही है।हमारी सरकारों द्वारा मुफ्त में वैक्सीन देने का निर्णय इसका प्रकटीकरण है।मुझे गर्व है कि बीजेपी-एनडीए की सरकारें समाज के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी और महिलाएं, इन सभी वर्गों का बहुत विशेष ध्यान रख रही है।

 

यह भी जानें...
भारत में वैक्सीनेशन का पहला फेज 16 जनवरी से शुरू किया गया था। इसमें हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई थी। इनकी संख्या करीब 3 करोड़ है। वैक्सीनेशन का दूसरा फेज 1 मार्च से शुरू हुआ था। इसमें 60+ और किसी गंभीर बीमार से ग्रस्त 45+ के लोगों को शामिल किया गया था। इनकी संख्या करीब 27 करोड़ है। तीसरा फेज 1 अप्रैल से शुरू हुआ था। जबकि चौथा फेज 1 मई से शुरू हुआ। इसमें 18 प्लस के सभी लोगों को शामिल किया गया है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,89,32,921 हो गया है।

जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ीं जरूरी बातें...
वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर असुविधा से बचने बेहतर होगा कि आप पहले से ही रजिस्ट्रेशन करा लें।Co-Win चीफ आर शर्मा ने जानकारी दी कि cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसका वैरिफिकेशन कराना होगा। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य किसी वैलिड फोटो पहचान पत्र के आधार पर इसे सम्मिट करना होगा। फिर पिनकोड डालकर आपको वैक्सीनेशन की जगह यानी सेंटर, तारीख और समय बताना होगा। एक मोबाइल ने अधिकतम 4 लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  आपको SMS के द्वारा जरूरी डिटेल्स भेजी जाएगी। फिर आपको Beneficiary Reference ID दी जाएगी इसे सेव करके रख लें। वैक्सीनेशन पेज पर बुक अपॉइंटमेंट पर आप वैक्सीनेशन सेंटर चुन सकते हैं। Covid-19 वैक्सीन  का सर्टिफिकेट cowin.gov.in और Aarogya Setu ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है।

नहीं मिलेगी वॉक-इन सुविधा
इस बार सीधे सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाने की सुविधा नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। वॉक-इन यानी सीधे केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा नहीं मिलेगी।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

 

PREV

Recommended Stories

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन में एक पिता की हिम्मत: रात भर गाड़ी चलाकर बेटे को पहुंचाया 800 km दूर स्कूल
SIR विवाद के बीच PM मोदी की पश्चिम बंगाल में रैली 20 दिसंबर काे-क्या है इसके सियासी मायने?