दिल्ली में किसानों का हिंसक रूप देख विचलित हुए संबित पात्रा बोले- 'ये अन्नदाता नहीं उग्रवादी हैं'

दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने आ गए। कुछ वीडियो और तस्वीरों में प्रोटेस्ट में शामिल युवा लड़के पुलिस पहर लाठी बरसाते नजर आ रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों को संबित पात्रा (Sambit Patra) ने उग्रवादी कहकर संबोधित किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 26, 2021 1:59 PM IST / Updated: Jan 27 2021, 07:12 PM IST

नेशनल डेस्क. दिल्ली में किसानों की हिंसक ट्रैक्टर रैली (farmer Tractor rally) पर अब बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP Spokesperson Sambit Patra) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर इस घटना की निंदा करते हुए रैली में हिंसक होते प्रदर्शनकारियों को उग्रवादी करार दे दिया। 

राजधानी में रिपब्लिक डे (Republic Day 2021)  पर किसानों के ट्रैक्टर रैली (Tractor rally)  के दौरान जमकर बवाल हुआ है। हिंसक किसान तोड़फोड़ मचाते हुए लाल किले तक चढ़ गए और जमकर उत्पात मचाया। बहुत से पुलिसवालों के संग मारपीट भी की गई। इस घटना की खबरें देख संबित पात्रा ने किसानों पर निशाना साधा है। 

संबित ने उग्रवादी कहकर किया संबोधित

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जिनको हम अन्नदाता कह रहे थे वो आज उग्रवादी साबित हुए हैं। संबित पात्रा ने कहा कि अन्नदाताओं को बदनाम न करो, उग्रवादियों को उग्रवादी ही बुलाओ।

 

 

26 जनवरी रिपब्लिक डे पर किसानों ने शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड की बात कही थी। पुलिस ने इसके लिए किसान नेताओं को अनुमति भी दे दी। इस दौरान किसान तय रूट से ने होकर पुलिस को चकमा देकर हजारों ट्रैक्टर और घोड़े से दिल्ली में घुसे। यहां लाल किले, ITO अॉफिस तक जमकर हंगामा काटा गया। 

ये भी पढ़ें-  जब पुलिस के पीछे हॉकी लेकर दौड़े प्रदर्शनकारी, किसान रैली की 15 भयानक तस्वीरें

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बरसाईं लाठियां

दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने आ गए। कुछ प्रदर्शनकारी लाल किला परिसर में जा घुसे और वहां अपना झंडा फहरा दिया। कुछ वीडियो और तस्वीरों में प्रोटेस्ट में शामिल युवा लड़के पुलिस पर लाठी बरसाते नजर आ रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों को संबित पात्रा ने उग्रवादी कहकर संबोधित किया है। 

किसान मोर्चा ने घटना की निंदा की

हालांकि किसान मोर्चा ने दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा की है। स्टेटमेंट में कहा गया है, " किसान गणतंत्र दिवस परेड में किसानों की भागीदारी के लिए शुक्रिया लेकिन हम उन अवांछनीय और अस्वीकार्य घटनाओं की निंदा करते हैं और खेद प्रकट करते हैं जो आज घटित हुई, इन घटनाओं में शामिल लोगों से हमारा कोई लेना देना नहीं।"

किसान आंदोलन से जुड़ी ये भी खबरें पढ़ें...

1) किसान आंदोलन: टिकैत और योगेंद्र यादव पर FIR, 200 उपद्रवी अरेस्ट, कैंसल हो सकता है संसद मार्च 

2) खून देखकर भी नहीं रुके किसान बरसाते रहे लाठियां, सुनिए लाल किले में घायल हुए पुलिसकर्मी की आपबीती

3) दिल्ली में किसानों के बवाल के बाद की 10 वीभत्स तस्वीरें, कैसे लाल किले में तोड़फोड़ कर उखाड़ डाले CCTV तक

4) कौन है दीप सिद्धू जिसे लेकर मचा है देश में बवाल?

5) राकेश टिकैत के वायरल वीडियो में मिला हिंसा का सबूत, नेता ने कहा- लाठी डंडे साथ रखियो

6) गिड़िगिड़ाते जवानों को पीटते किसानः जान बचाने लाल किले की दीवार से 20 फीट नीचे कूदे पुलिसकर्मी

7) Video: लाल किले पर क्यों और किसने फहराया केसरी झंडा? सुनिए हिंसा के मास्टर माइंड ने क्या कहा

8) दंगे की भयंकर तस्वीर, पहले बस पलटने की कोशिश की, सफल नहीं हुए तो ट्रैक्टर से मारी टक्कर

9) Video: किसानों की खुलेआम गुंडागर्दी, महिला पुलिसकर्मी को भी नहीं बख्शा... सरेआम की पिटाई

10) खतरनाक स्तर पर किसान आंदोलन, पुलिस हुई पस्त, दिल्ली हुई तहस नहस, रौंगटे खड़े करने वाले Video

Share this article
click me!