राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के कमिटमेंट को मोदी सरकार ने किया पूरा

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। बजट से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई संसद में पहली बार अपना संबोधन दिया। 

Nitesh Uchbagle | Published : Jan 31, 2024 4:38 AM IST / Updated: Jan 31 2024, 01:03 PM IST

नई दिल्ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र 31 जनवरी यानी आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर अपनी बात रखी। उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा- गुजरा साल भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने सांसदों को महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए बधाई भी दी। राष्ट्रपति ने एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे अधिक मेडल, चंद्रयान-3 की कामयाबी, राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने का जिक्र भी किया। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद सरकार संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश करेगी।

राष्ट्रपति ने दिया मोदी सरकार के कामकाज का हिसाब-किताब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब देते हुए कहा- बीता साल भारत के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा। हमारी सरकार ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के कमिटमेंट को लगातार पूरा किया है। नए संसद भवन में ये मेरा पहला संबोधन है। नए संसद भवन में एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक आती है।

 

 

गुलामी के दौर के कानून अब इतिहास बन चुके
अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसे ही राम मंदिर का जिक्र किया तो वहां मौजूद सांसदों ने मेज थपथपाकर बधाई दी। उन्होंने कहा- राम मंदिर की आकांक्षा कई शताब्दियों से थी, जो 2024 में पूरी हुई है। उन्होंने कहा- गुलामी के दौर में बने कानून अब इतिहास बन चुके हैं। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सरकार ने कड़े कानून लागू किए हैं।

पीएम मोदी बोले- कुछ लोगों का स्वभाव 'आदतन हुड़दंगी'

इससे पहले PM मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- इस साल जिसको जो रास्ता समझ आया, उसने उस तरह संसद में अपना-अपना काम किया। लेकिन कुछ लोगों का स्वभाव 'आदतन हुड़दंगी' हो गया है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों का हरण होता है। ऐसे सभी माननीय सांसद आज आखिरी सत्र में जरूर आत्ममंथन करेंगे कि पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया।

PM किसान सम्मान निधि के तहत 2.80 लाख करोड़ रुपए बांटे

इससे पहले उन्होंने कहा- खेती को और अधिक फायदे का सौदा बनाने पर जोर दिया जा रहा है। PM-किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए किसानों को बांटे जा चुके हैं। 10 सालों में किसानों के लिए बैंक से आसान लोन में 3 गुना तक इजाफा हुआ है। आज करीब 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ चकी हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना में समूहों को 15 हजार ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सर्वदलीय बैठक में 146 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द

बजट सत्र शुरू होने से पहले 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि शीतकालीन सत्र में निलंबित हुए विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन को रद्द कर दिया गया है। ये सांसद आज हो रही संसद की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे।

इस बार का बजट बेहद खास

इस बार का बजट खास रहने वाला है क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसलिए हर तबके के लोग सरकार से उम्मीद लगा रहे है। इस बार के बजट में सरकार उनके लिए बेहतर योजनाएं लेकर आ सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सरकार किसान सम्मान निधि योजना में मिलने वाली रकम 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए तक कर सकती है। साथ ही महिला किसानों के लिए यह रकम 10 से 12 हजार रुपए तक की जा सकती है।

निर्मला सीतारमण पहली बार पेश करेंगी अंतरिम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक 5 बार संसद में बजट पेश किया है। अब वे 6ठी बार बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह मोरारजी देसाई के 6 बार के बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। बता दें कि निर्मला सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री होंगी, जो अंतरिम बजट पेश करेंगी।

यह भी पढ़ें…

Budget 2024 Expectations: बजट से आखिर क्या चाहता है रियल एस्टेट सेक्टर?

Budget 2024: सरकार से मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को छूट की उम्मीद? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Read more Articles on
Share this article
click me!