Bypolls: लोकसभा के 3 और विधानसभा के 7 सीटों के लिए डाले गए वोट, राष्ट्रपति चुनाव के लिए अहम होंगे नतीजे

छह राज्यों में लोकसभा के तीन और विधानसभा के सात सीटों के लिए उपचुनाव हुए। उत्तर प्रदेश के दो और पंजाब के एक लोकसभा सीट के लिए वोट डाले गए। वहीं, त्रिपुरा के चार और दिल्ली, झारखंड व आंध्र प्रदेश के एक-एक विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ।

Asianet News Hindi | Published : Jun 23, 2022 5:29 AM IST / Updated: Jun 24 2022, 02:09 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा के तीन और विधानसभा के सात सीटों के लिए गुरुवार को उपचुनाव हुआ। इस चुनाव के नतीजे अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अहम होंगे। चुनाव का रिजल्ट 26 जून को आएगा।

लोकसभा के इन सीटों के लिए हुआ उपचुनाव
आजमगढ़-
आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सांसद चुने गए थे। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में वह विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। उनके विधायक बनने के चलते यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 48.48 प्रतिशत मतदान हुआ।
रामपुर- इस सीट को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने खाली किया है। वह भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विधायक के रूप में चुने गए थे। रामपुर के 39.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
संगरूर- पंजाब के संगरूर सीट से भगवंत मान सांसद चुने गए थे। भगवंत मान के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई। भगवंत मान वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। यहां 45.50% वोटिंग हुई।

Latest Videos

यह भी पढ़ें- रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

विधानसभा के इन सीटों के लिए हुआ उपचुनाव
दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। आप नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के चलते यह सीट खाली हुई है। इसके साथ ही झारखंड के मंदार, आंध्र प्रदेश के आत्माकुरु और त्रिपुरा के अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा व जुबराजनगर में उपचुनाव हुआ। आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु विधानसभा सीट फरवरी में मौजूदा विधायक और तत्कालीन उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी के निधन के कारण सीट खाली हुई थी। त्रिपुरा की 4 विधानसभा सीटों पर 76.62 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 43 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में आत्माकुरु विधानसभा सीट पर 67 प्रतिशत और झारखंड के मांडर विधानसभा सीट पर 56.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें- Maharashtra MVA Crisis Live : उद्धव के लिए नया संकट, एकनाथ शिंदे के सपोर्ट में आए 17 सांसद

Share this article
click me!

Latest Videos

रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts