
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि केरल के लोग बदलाव चाहते हैं। केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के भाजपा में विलय से राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी। केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के प्रमुख पीसी जॉर्ज ने बुधवार को अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया। राजीव चंद्रशेखर ने यहां भाजपा मुख्यालय में केरल में प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पीसी जॉर्ज और उनके बेटे शॉन का स्वागत किया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, कौशल विकास एवं उद्यमिता और जल शक्ति राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के भाजपा में विलय होने से राज्य में भाजपा के फुटप्रिंट का विस्तार होगा।"
केरल में कम से कम पांच सीटों पर मिलेगी जीत
राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "पीसी जॉर्ज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है इसलिए उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया है। वह अब प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप केरल में बदलाव लाने में सहायक होंगे और लोकसभा चुनाव में कम से कम पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करेंगे। बीते दिनों प्रधानमंत्री के केरल दौरे के बाद दक्षिणी प्रांत के लोगों में जागरूकता बढ़ी है।"
यह भी पढ़ें- INDI अलायंस की विदाई यात्रा बनती जा रही राहुल गांधी की यात्रा: राजीव चंद्रशेखर
केरल में सत्ताधारी वामपंथी दलों एवं कांग्रेस की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा एलडीएफ और यूडीएफ आज इंडी अलायंस का हिस्सा हैं। बीते 75 साल से इनकी जुगलबंदी से प्रदेश के लोग निराश हैं। प्रदेश के युवा, महिलाएं, किसान सभी अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए बदलाव चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक बालकृष्ण का बड़ा बयान, 2024 चुनाव में वोट दो, नहीं तो वादों की गारंटी भूल जाओ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.