केंद्र सरकार ने 5 करोड़ Corbevax COVID-19 वैक्सीन खुराक के लिए दिया ऑडर, हर डोज पर खर्च होंगे 145 रुपए

Published : Feb 06, 2022, 03:05 AM IST
केंद्र सरकार ने 5 करोड़ Corbevax COVID-19 वैक्सीन खुराक के लिए दिया ऑडर, हर डोज पर खर्च होंगे 145 रुपए

सार

केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी बायोलॉजिकल ई को 'कॉर्बेवैक्स' COVID-19 वैक्सीन की पांच करोड़ खुराक के लिए ऑर्डर दिया है। प्रत्येक खुराक की कीमत 145 रुपए है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी बायोलॉजिकल ई (Biological E) को 'कॉर्बेवैक्स' (Corbevax) COVID-19 वैक्सीन की पांच करोड़ खुराक के लिए ऑर्डर दिया है। प्रत्येक खुराक की कीमत 145 रुपए है। वैक्सीन की खेप फरवरी के अंत तक आने की उम्मीद है। इससे कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा मिलेगा। सूत्रों के अनुसार एक बार नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद सरकार 15 साल से कम उम्र के किशोरों को कोरोना का टीका लगाना शुरू कर सकती है। अधिकांश राज्य स्कूलों को फिर से खोल रहे हैं, ऐसे में बच्चों का टीका लगना जरूरी हो गया है।

दरअसल, कॉर्बेवैक्स को वर्तमान में केवल वयस्कों को लगाने की अनुमति मिली है। बायोलॉजिकल ई ने हाल ही में 5-12 साल और 12-18 साल के समूह में परीक्षण पूरा किया है। वैज्ञानिक विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कोविड-19 के लिए टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की बैठक के दौरान 12-18 वर्षों के समूह में कॉर्बेवैक्स के क्लिनिकल ट्रायल डेटा की समीक्षा की। हालांकि कंपनी ने अभी तक बच्चों में परीक्षण से प्राप्त डेटा को DCGI को नियामक अनुमोदन के लिए प्रस्तुत नहीं किया है। सूत्रों ने संकेत दिया कि एक बार जब एनटीएजीआई के सदस्य डेटा से संतुष्ट हो जाते हैं तो नियामक से अंतिम मंजूरी में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

अभी किशोरों के लग रहा सिर्फ कोवैक्सिन 
वर्तमान में भारत में केवल 15-17 साल के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। सरकार टीकाकरण के लिए टीका उपलब्ध कराती है। किशोरों को सिर्फ कोवैक्सिन दिया जा रहा है। सीमित उत्पादन के चलते कोरोना की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। कोवैक्सिन का उपयोग वयस्कों में प्राथमिक टीकाकरण के साथ-साथ पात्र लोगों को "एहतियाती" या बूस्टर खुराक देने के लिए भी किया जाता है।

एक महीने में 15-17 वर्ष के 7.4 करोड़ किशोरों में से लगभग 66% को कोवैक्सिन की पहली खुराक प्राप्त हुई है। 3 जनवरी 2022 को किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। करीब 56 लाख बच्चों को दूसरी खुराक भी मिल गई है।

 

ये भी पढ़ें

Corona Virus: संक्रमण में फिर बड़ी गिरावट, बीते दिन मिले 1.27 लाख केस; पॉजिटिविटी रेट भी 7.98% पर आई

भारत की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने की रूस के Sputnik Light वन-शॉट COVID-19 वैक्सीन की सिफारिश

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत