चंद्रयान 3 लॉन्च, यह वीडियो देखकर 140 करोड़ देशवाशियों को हो रहा गर्व- कई VVIP मौजूद

Published : Jul 14, 2023, 02:05 PM ISTUpdated : Jul 14, 2023, 03:41 PM IST
Chandrayaan 3 Photo

सार

इसरो ने अपने चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है। इसरो द्वारा लॉन्चिंग को लाइव टेलिस्कास्ट किया जा रहा है। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचते ही भारत चांद पर कदम रखना वाला चौथा देश बन जाएगा।

नई दिल्ली। इसरो का चंद्रयान-3 लॉन्च हो गया है। इसरो के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे इसे लॉन्च किया गया। पूरे देश को गौरवान्वित करने वाले इस पल को देखने के लिए कई VVIP सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद रहे। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे।

पूरे देश की नजर इसरो के मून मिशन पर है। सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कब भारत अपने कदम चांद की सतह पर रखेगा। इसरो द्वारा चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग को लाइव टेलिस्कास्ट किया गया। आप इसे यहां देख सकते हैं।

LVM3 रॉकेट ने चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में पहुंचाया

इसरो के LVM3 रॉकेट ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचा दिया है। चंद्रयान तीन अब आगे का सफर अपने दम पर पूरा करेगा। पहले यह धरती के चक्कर लगाएगा। इस दौरान चंद्रयान के इंजन को स्टार्ट कर उसकी कक्षा को पृथ्वी से दूर और चांद के करीब पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 10 PHOTOS में देखें कैसे हुई चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग, 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा Chandrayaan-3

23 अक्टूबर 2023 को शुरू होगी चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतारने की प्रक्रिया

5 अगस्त 2023 को चंद्रयान चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह 23 अक्टूबर 2023 तक चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। इस दौरान चंद्रयान धीरे-धीरे चंद्रमा की सतह के करीब पहुंचेगा। 23 अक्टूबर 2023 को चंद्रयान को चंद्रमा की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चंद्रयान तीन के चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद भारत चांद पर कदम रखने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने यह कारनामा किया है। रूस ने यह कामयाबी सोवियत रूस के दौर में पाई थी।  

यह भी पढ़ें- कितनी है चंद्रयान-3 मिशन की लागत? चांद तक पहुंचने में कितने दिन लगेंगे, जानें ऐसे ही 10 सवालों के जवाब

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार