PUBG और ZOOM पर क्यों नहीं लगी रोक? चाइनीज ऐप्स के बैन के बाद सबसे बड़ा सवाल, जानिए जवाब

धोखेबाज चीन को सबक सिखाने के लिए भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन साथ ही पब्जी और जूम ऐप का स्क्रिन शॉट शेयर कर पूछ रहे हैं कि इन्हें क्यों बैन नहीं किया गया? ऐसे में इसी सवाल का जवाब देते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 30, 2020 6:42 AM IST / Updated: Jun 30 2020, 08:42 PM IST

नई दिल्ली. धोखेबाज चीन को सबक सिखाने के लिए भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन साथ ही पब्जी और जूम ऐप का स्क्रिन शॉट शेयर कर पूछ रहे हैं कि इन्हें क्यों बैन नहीं किया गया? ऐसे में इसी सवाल का जवाब देते हैं। 

चीन नहीं, साउथ कोरियाई गेम है PUBG
पब्जी (PUBG) का फुल फॉर्म Player Unknown Battel Grounds है। यह चीनी नहीं, बल्कि साउथ कोरियाई ऑनलाइन वीडियो गेम है। इसे ब्लूव्हेल की सहायक कंपनी बैटलग्राउंड ने बनाया है। हालांकि गेम को शुरू में आयरलैंड के Brendan Greene और उनकी टीम ने मिलकर बनाया। 

चीन से क्या कनेक्शन है?
पब्जी गेम को चीन ने इजाजत देने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में चीन के सबसे बड़े वीडियो गेम पब्लिशर Tencent की ममद से इसे चीन में पेश किया गया। इसके बदले पब्जी में चीनी कंपनी को हिस्सेदारी देनी पड़ी। इसके बाद ही पब्जी को चीनी सरकार की तरफ से इजाजत मिली। इसे चीन में गेम ऑफ पीस के नाम से जाना जाता है। 

ZOOM चीनी नहीं अमेरिकी कंपनी है
पब्जी की तरह ही जूम भी चीन की नहीं बल्कि अमेरिकी कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के San Jose में है। हालांकि कंपनी की बड़ी वर्कफोर्स चीन में काम करती है, जिस पर पिछले दिनों सर्विलांस और सेंसरशिप को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। 

देश में 59 ऐप देश के लिए खतरा, किए गए बैन
सरकार ने 59 चीनी ऐप को बैन करने का फैसला लिया है। बैन किए गए ऐप में मशहूर टिक-टॉक (Tik Tok Ban) ऐप भी शामिल है। इसके अलावा यूसी ब्राउजर, कैम स्कैनर जैसे और भी बहुत फेमस ऐप शामिल हैं। इन ऐप्स को सरकार ने देश के लिए खतरा माना है।

ये हैं 59 ऐप, जिन्हें देश में माना खतरा
1. टिक टॉक (TikTok) 2. Shareit 3. Kwai 4. यूसी ब्राउजर (UC Browser) 5. Baidu map 6. Shein 7. क्लैश ऑफ किंग (Clash of Kings) 8. डियू बैट्री सेवर (DU battery saver) 9. हेलो (Helo) 10.लाइक (Likee) 11. यू कैन मेकअप (YouCam makeup) 12. एमआई कम्युनिटी (Mi Community) 13. सीएम ब्राउजर (CM Browers) 14. वायरस क्लीनर (Virus Cleaner) 15. APUS Browser 16. ROMWE 17. क्लब फैक्ट्री (Club Factory) 18. न्यूज डॉग (Newsdog) 19. बैक्ट्री प्लस (Beutry Plus) 20. वी चैट (WeChat) 21. यूसी न्यूज (UC News) 22. क्यू क्यू मेल (QQ Mail) 23. Weibo 24. Xender 25. QQ Music 26. QQ Newsfeed 27. बिंगो लाइव (Bigo Live) 28. सेल्फी सिटी (SelfieCity) 29. मेल मास्टर (Mail Master) 30. Parallel Space 31. एमआई वीडियो कॉल (Mi Video Call – Xiaomi) 32. WeSync 33. ES File Explorer 34. Viva Video – QU Video Inc 35. Meitu 36. Vigo Video 37. New Video Status 38. DU Recorder 39. Vault- Hide 40. Cache Cleaner DU App studio 41. DU Cleaner 42. DU Browser 43. Hago Play With New Friends 44. कैम स्कैनर (Cam Scanner) 45. Clean Master – Cheetah Mobile 46. Wonder Camera 47. Photo Wonder 48. QQ Player 49. We Meet 50. Sweet Selfie 51. Baidu Translate 52. Vmate 53. QQ International 54. QQ Security Center 55. QQ Launcher 56. U Video 57. V fly Status Video 58. Mobile Legends 59. DU Privacy

Share this article
click me!