Cold weather: कई राज्यों को कोल्ड-डे से मिल सकती है राहत, लेकिन नॉर्थ इंडिया में बहुत घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली को 29 दिसंबर को सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन भारत मौसम विभाग(IMD) ने कहा है कि आजकल में  पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

Amitabh Budholiya | Published : Dec 29, 2022 7:12 AM IST / Updated: Dec 29 2022, 12:45 PM IST

वेदर रिपोर्ट. उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली को 29 दिसंबर को सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन भारत मौसम विभाग(IMD) ने कहा है कि आजकल में  पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। कोल्ड डे की स्थिति अगले 24 घंटों के दौरान और कम होने की संभावना है और यह केवल कुछ इलाकों में ही देखा जा सकता है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

तस्वीर गुवाहाटी की है


हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई इलाकों में गुरुवार को को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में कोहरा भी छाया रहा, जिससे सुबह दृश्यता(visibility) कम हो गई। (पहली तस्वीर देहरादून की है)

मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के रूपनगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में करनाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तस्वीर राजस्थान के बीकानेर की है


मौसम विभाग और स्काईवेदर के अनुसार, बीते दिन तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और नागालैंड में हल्की बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की कुछ गतिविधियां दर्ज की गईं।  पंजाब में हरियाणा के कुछ हिस्सों में और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। कोल्ड डे की स्थिति कई हिस्सों से कम हुई और कुछ ही क्षेत्रों में देखी गई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रही।


कश्मीर में आजकल में छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच, न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन गुरुवार को कश्मीर और लद्दाख में शून्य स्तर से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर में पिछली रात का तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था। श्रीनगर में 25 दिसंबर को इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा तापमान देखा गया, जब पारा शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।

जम्मू में पिछली रात के 2.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के लिए तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था, जो आज सुबह भी धुंध में घिरा रहा।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस और 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर चिल्लाई-कलां की चपेट में है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि है।

यहां 30 दिसंबर तक छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम हिमपात की संभावना (70% संभावना) है। कम तापमान के कारण 30 दिसंबर को सोनमर्ग-जोजिला, सिंथन टॉप, गुरेज-बांदीपोरा आदि पर सतही परिवहन अस्थायी रूप से बाधित हो सकता है।

तस्वीर देहरादून की है

यह भी पढ़ें
USA में प्रलय: बर्फ टूटने से झील में गिरे कपल सहित 3 NRI ठंड से जम गए, बच्चे के साथ चमत्कार
नेपाल में 4.7 और 5.3 तीव्रता के 2 भूकंप, नवंबर को याद करके डर गए लोग, पढ़िए पूरा मामला

 

Share this article
click me!