
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने भारतीय सेना पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके चलते लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। कन्हैया ने दावा किया कि उन्हें सेना में भ्रष्टाचार के बारे में सब पता है। उन्होंने कहा कि सेना में भ्रष्टाचार भर्ती से लेकर रिटायरमेंट तक फैला है।
वायरल वीडियो में कन्हैया कुमार कहते हैं, "हमको तो सब पता है कि सेना में होता क्या है। हमको सब पता है। हम बोलना शुरू करें कि कैसे सबकुछ फिट है मेरा, कहेगा अंगूठा टेढ़ा है, कहेगा घुटना का हड्डी निकला हुआ है। तीन लाख रुपए दीजिएगा मेडिकल बोर्ड को सब फिट हो जाएगा। हमसे पूछोगे, हम बताएंगे कि कहां कैसे दाल पतली जाती है। हम बताएंगे, जब रिटायरमेंट हो जाता है तो किस तरीके से पेंशन लेने में उनको दौड़ाया जाता है। हम बताएंगे कि कैसे वहां कैटेगरी बनी हुई है। अगर आप सिपाही हैं और अगर आप ऑफिसर हैं तो आपका कैंटिन से सामान लेने का कोटा अलग-अलग होता है। हम बताएंगे कि कैसे लोगों को कठिन ड्यूटी दी जाती है, कैसे लोगों को आसान ड्यूटी दी जाती है।"
कन्हैया कुमार के इस बयान के चलते सोशल मीडिया पर लोग उनकी निंदा कर रहे हैं। आलोचकों ने उनके आरोपों को निराधार और भड़काऊ बताया है। उन पर सेना की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया है। एक्स पर एक यूजर ने कहा, "इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने अपना पूरा करियर अपने ही देश और सेना का अपमान करके बनाया है। मुझे आश्चर्य है कि इस देश के लोग उन्हें इतना बोलने की इजाजत कैसे देते हैं।"
यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का आरोप- भाजपा एजेंट हैं प्रशांत किशोर, चुनावी रणनीति के तहत मिल रहा फंड
एक यूजर ने एक्स पर कन्हैया का पुराना वीडियो शेयर किया। उसके साथ ही उन्होंने पोस्ट किया, "देश की सुरक्षा बलों पर कश्मीर में महिलाओं का बलात्कार का आरोप लगाने वाला भी चुनाव लड़ता है यहां।
होगा कोई दूसरा देश दुनिया में?"
यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल की पिटाई: भाजपा ने किया सवाल, विभव के पास कौन से रहस्य हैं कि चुप हैं केजरीवाल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.