गोयल के गुरुत्वाकर्षण वाले बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कटाक्ष, 'ऐसे मंत्री हों, तो ईश्वर ही अर्थव्यवस्था का तारणहार है'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन का बताने को लेकर केंद्रीय मंत्री पीषूष गोयल पर कटाक्ष करते हुए गुरुवार को कहा कि यदि ऐसे मंत्री हों, तो केवल ईश्वर ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 13, 2019 7:23 AM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन का बताने को लेकर केंद्रीय मंत्री पीषूष गोयल पर कटाक्ष करते हुए गुरुवार को कहा कि यदि ऐसे मंत्री हों, तो केवल ईश्वर ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।

गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन को बताया
गोयल ने बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए कहा था कि "आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज करने में गणित ने कोई मदद नहीं की थी। अत: देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने के लक्ष्य को गणित के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिये।"

Latest Videos

सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल
गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। इंटरनेट यूजरों ने मीम्स बनाकर गोयल का मजाक बनाया। लोगों ने उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर याद दिलाया कि गुरुत्वाकर्षण की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की थी। आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत के लिये याद किया जाता है, न कि गुरुत्वाकर्षण के लिये।

गुरुत्वाकर्षण के बारे में हमारे पूर्वज पहले से ही जानते थे-रमेश
रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘जी हां, मंत्री जी। गुरुत्वाकर्षण की खोज करने के लिए आइंस्टीन को गणित की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि न्यूटन ने पहले ही यह कर दिया था। इंतजार कीजिए, अब मानव संसाधन विकास मंत्री यह कहेंगे कि न्यूटन से काफी पहले ही हमारे पूर्वज गुरुत्वाकर्षण के बारे में सब कुछ जानते थे (या उन्होंने पहले ही ऐसा कह दिया है?), इस प्रकार के मंत्री हो तों भगवान ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।’’

(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं वो संत, जिनकी तस्वीर के सामने प्रेमानंद बाबा भी झुकाते हैं सिर? #Shorts
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर क्यों बंट गए मुस्लिम देश?