जब मछली पकड़ने पहुंचे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर 'समुद्र का किसान' बताते हुए बन गए मीम्‍स

Published : Feb 24, 2021, 02:26 PM ISTUpdated : Feb 25, 2021, 10:34 AM IST
जब मछली पकड़ने पहुंचे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर 'समुद्र का किसान' बताते हुए बन गए मीम्‍स

सार

राहुल गांधी इस समय केरल के दौरे पर हैं। इस बीच वे मछुआरों के बीच पहुंचे और समुद्र में मछली पकड़ते देखे गए। वे नाव से कूदते भी कैमरे में कैप्चर किए गए। उनके ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसे लेकर मीम्स भी बने हैं। देखिए सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है।  

केरल. राहुल गांधी इस समय केरल के चुनावी दौरे पर हैं। पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन सरकार गिर जाने की 'फिक्र' से दूर वे पूरा समय केरल पर फोकस कर रहे हैं। बुधवार को वे कोल्लम में थंगासेरी बीच पर मछुआरों के साथ समुद्र से मछली पकड़ते देखे गए। राहुल ने समुंदर में सियासी जाल फेंका। वे बार-बार दुहराते रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनी, तो मछुआरा समुदाय के हितों की रक्षा के लिए एक अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा। मछली पकड़ते राहुल गांधी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस पर मीम्स(Memes) भी सामने आए हैं। कुछ लोगों ने उन्हें समुद्र का किसान कहा, तो किसी ने उनके फेंके जाल में केजरीवाल को फंसा बताया। 

ट्रैक्टर पर निकले थे
इससे पहले राहुल गांधी ने 22 फरवरी को केरल के वायनाड में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। ट्रैक्टर खुद राहुल गांधी ने चलाया था। ड्राइविंग करते समय राहुल गांधी बिंदास दिखे। एक हाथ से स्टीयरिंग संभाली और दूसरा लोगों को देखकर हिलाते रहे। राहुल गांधी ने अपनी रैली के लिए जिस ट्रैक्टर को चुना वो जॉन डियर(डियरे) कंपनी का मॉडल-5045D है। अमेरिकी बेस्ड यह कंपनी भारत के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय होती जा रही है।(क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर)  इसे भारत की 5वीं बड़ी ट्रैक्टर कंपनी माना जाता है। राहुल गांधी के इस ट्रैक्टर को चुनने के पीछे सबसे बड़ी वजह इसकी ऑटो ट्रैक तकनीक है। यानी यह ट्रैक्टर बिलकुल सीधी रेखा में चलता है। यानी डगमगाता नहीं है। आप गौर कीजिए..सड़क पर एक लाइन खिंची हुई थी, ट्रैक्टर उसी के बीचों-बीच चलता रहा। पावर स्टीयरिंग होने से राहुल गांधी को उसे ड्राइव करते समय कोई दिक्कत नहीं हुई।  

 

 

 

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला