कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बताया कि देश के मुसलमानों के बारे में पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह ने क्या कहा था?

Published : Apr 23, 2024, 07:07 PM ISTUpdated : Apr 24, 2024, 01:23 AM IST
Manmohan Singh

सार

अल्वी ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि 'संसाधनों पर पहला हक अंतिम पंक्ति के लोगों का है और तथ्यात्मक रूप से भारतीय मुसलमान अंतिम पंक्ति में हैं।'

Muslims first right on resources row: कांग्रेस के सीनियर लीडर राशिद अल्वी ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह ने कभी नहीं कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। उनकी बातों को दूसरे ढंग से पेश किया जा रहा है। अल्वी ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि 'संसाधनों पर पहला हक अंतिम पंक्ति के लोगों का है और तथ्यात्मक रूप से भारतीय मुसलमान अंतिम पंक्ति में हैं।'

राशिद अल्वी ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह ने कहा कि जो सबसे पिछड़ी लाइन में खड़े हैं, जो सबसे पिछड़े हुए लोग हैं, उनका है। और निश्चित तौर पर हिंदुस्तान का मुसलमान सबसे पिछड़ा हुआ है। इसमें कहां किसी को ऐतराज हो सकता है। अगर पिछड़े लोगों को आगे नहीं लाया जाएगा तो देश कभी भी मजबूत नहीं होगा। पिछड़े लोगों को आगे लाना पड़ेगा, समाज के अंदर बराबरी करनी पड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी पैसे वाले लोगों की इज्जत करती है, गरीबों लोगों की इज्जत नहीं करती है।

 

 

पीएम मोदी ने राजस्थान रैली में किया था पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र…
 

पीएम मोदी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली में कहा था कि पहले जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब यह संपत्ति इकट्ठी करके किसको बांटेंगे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे, घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों केा दिया जाएगा। आपको मंजूर है ये। ये कांग्रेस का मैनिफेस्टो कह रहा है। माताओं और बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जब्ती करेंगे, उसके फिर उनको बांट देंगे। पढ़िए और क्या कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैली में…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग