लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-पीएम मोदी की यह नैतिक हार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नैतिक हार है। जनता ने नरेंद्र मोदी को नकार दिया है।

Dheerendra Gopal | Published : Jun 4, 2024 12:24 PM IST / Updated: Jun 05 2024, 05:03 PM IST

Lok Sabha Election 2024 result: लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसे जनता का रिजल्ट बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, जनता का रिजल्ट है और लोकतंत्र की जीत है। यह नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नैतिक हार है। जनता ने नरेंद्र मोदी को नकार दिया है। कांग्रेस का चुनाव अभियान सकारात्मक रहा और जनता ने भरपूर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह जनता का रिजल्ट है। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे जनता पर पूरा भरोसा था कि वह भारत के संविधान को बचाने के लिए साथ आएंगे। संविधान को बचाने का काम देश के गरीबों-पिछड़ों-आदिवासियों ने किया है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोगों ने संविधान को बचाने में साथ नहीं दिया, चुप रह गए थे लेकिन गरीब जनता ने उसे बचाया। हम अपना सब वादा पूरा करेंगे। हालांकि, सरकार बनाने के लिए कांग्रेस दावा करेगी या नहीं, राहुल गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल ने कहा कि इंडिया गठबंधन से राय मशविरा के बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।

यह जनता की लड़ाई थी...जनता ने लड़ी: राहुल गांधी

Latest Videos

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी। यह चुनाव हमने बीजेपी एक राजनैतिक दल, हिंदुस्तान के इंस्टीट्यशन्स, हिंदुस्तान के पूरा गवर्नेंस के स्ट्रक्टचर है, ईडी-सीबीआई-आधी ज्यूडिशियरी के खिलाफ हम लड़े। क्योंकि इन सब संस्थाओं को नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने कैप्चर किया, डराया और धमकाया। प्रेस की बात तो करता रहता हूं...आपका भी रोल रहना चाहिए...काफी लोग खुलकर तो काफी लो छुपकर किए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिगाम में यह पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट कैंसिल किया, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला, पार्टियां तोड़ी, तो मुझे भरोसा था कि हिंदुस्तान की जनता अपने संविधान के लिए एक साथ होकर लड़ जाएगी। मुझे भरोसा था, मैं हिंदुस्तान की जनता से, इंडिया के नेताओं से, कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं कि आपने संविधान को बचाने का पहला निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा, हम एक होकर लड़े। यह जो परफार्मेंस हुआ है यह इंडिया गठबंधन का परफार्मेंस है।

राहुल गांधी ने यूपी को दिया विशेष धन्यवाद…

राहुल गांधी ने रिजल्ट आने के बाद यूपी को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा: यूपी की जनता से कहना चाहता हूं कि आपसे ज्यादा पॉलिटिकल विजडम …मतलब आपने कमाल करके दिखा दिया। बहुत सारे स्टेट ने कमाल करके दिखाया है। लेकिन यूपी ने हिंदुस्तान की राजनीति समझकर, संविधान पर खतरा समझ कर, आपने संविधान की रक्षा की है। उत्तर प्रदेश को स्पेशल कहना चाहता हूं, आपने कांग्रेस का…इंडिया गठबंधन का समर्थन किया…आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आखिर में राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को भी यूपी की जीत पर बधाई और धन्यवाद दिया।

यह लड़ाई जनता वर्सेस मोदी के बीच थी: खड़गे

यह लड़ाई हमारी मोदी वर्सेस जनता है। 18वीं लोकसभा चुनाव में हम विनम्रता से जनमत को स्वीकार करते हैं। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। खासकर सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति एक चेहरे पर वोट मांगा। अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह मेनडेट मोदी जी के खिलाफ है। यह उनकी नैतिक हार है। जो व्यक्ति बार-बार अपने नाम से ही हर जगह ही वोट मांगते थे, उनकी यह बहुत बड़ी हार है और नैतिक दृष्टि से उनको बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ने बहुत प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। सरकारी मिशनरी ने कदम-कदम पर अवरोध डाला। बैंक खाते सीज करने से लेकर तमाम नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया। फिर भी शुरू से आखिर तक कांग्रेस पार्टी का कैंपेन सकारात्मक था। हमने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की बदहाली, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग जैसे विषयों को केंद्रीय मुद्दा बनाया। इससे बड़ी संख्या में लोग हमसे जुड़े। हमारा समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार का कैंपेन किया, वह इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी ने जिस प्रकार का झूठ फैलाया, जनता ने उसे समझ लिया।

यह भी पढ़ें:

संसद में पहुंचने के लिए डेढ़ दर्जन पूर्व मुख्यमंत्री भी थे चुनाव मैदान में...देखिए कौन जीता, किसको जनता ने नकारा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता