राहुल गांधी के खिलाफ 1000 से अधिक शिकायतें, भाजपा ने बताया राहुल गांधी को भारत की समस्या; एक tweet पर विवाद

Published : Feb 15, 2022, 07:54 AM ISTUpdated : Feb 15, 2022, 07:57 AM IST
राहुल गांधी के खिलाफ 1000 से अधिक शिकायतें, भाजपा ने बताया राहुल गांधी को भारत की समस्या; एक tweet पर विवाद

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress MP Rahul Gandhi) अकसर अपने tweet के कारण विवादों में घिर जाते हैं। इस बार उनके खिलाफ असम में एक-दो नहीं, 1000 शिकायतें की गई हैं। राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने tweet में पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा नहीं बताया।

गुवाहाटी, असम. राहुल गांधी अपने एक tweet के चलते विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress MP Rahul Gandhi) अकसर अपने tweet के कारण विवादों में घिरते रहे हैं। लेकिन इस बार उनके खिलाफ असम में एक-दो नहीं, 1000 शिकायतें की गई हैं। राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने tweet में पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा नहीं बताया।

यह भी पढ़ें- Exclusive:भगवा पर राजनीति ठीक नहीं, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगे के रंग को बारीकी से समझाया

There is strength in our Union.

Our Union of Cultures.
Our Union of Diversity.
Our Union of Languages.
Our Union of People.
Our Union of States.

From Kashmir to Kerala. From Gujarat to West Bengal. India is beautiful in all its colours.

Don’t insult the spirit of India.

यह भी पढ़ें-हिजाब विवाद-यूनिफॉर्म सिविल कोड और योगी आदित्यनाथ पर केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का सबसे बड़ा INTERVIEW

पूर्वोत्तर राज्यों का नजरअंदाज किया
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने 1000 शिकायतें की हैं। ये शिकायतें असम भाजपा की महिला मोर्चा ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई हैं। इस बारे में असम भाजपा महिला मोर्च की अध्यक्ष अंगूरलता देखा ने कहा राहुल गांधी ने एक tweet किया। इसमें उन्होंने गुजरात से पश्चिम बंगाल तक भारत को एक बताया, लेकिन उत्तर-पूर्वी राज्यों का जिक्र नहीं किया। वे पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा नहीं मानते। राहुल गांधी ने 10 फरवरी को tweet किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- हमारे संघ में एक ताकत है। हमारी संस्कृतियों का संघ। हमारी विविधता का संघ. हमारी भाषाओं का संघ. हमारे लोगों का संघ. हमारे राज्यों के संघ। यह संघ 'कश्मीर से केरल और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक है। राहुल के इस ट्वीट के बाद असम, त्रिपुरा और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने आपत्ति जताई। इनका कहना है कि राहुल गांधी पूर्वोत्तर राज्यों को भूल गए।

यह भी पढ़ें-Exclusive interview: क्यों जरूरी है UCC-गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने डर रहे मुसलमानों को गिनाए फायदे

राहुल गांधी को भारत की समस्या बताया
भाजयुमो के असम मीडिया समन्वयक बिश्वजीत खौंद ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत को कश्मीर से केरल तक और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक फैला दिया, लेकिन पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा नहीं बताया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भारत की भौगोलिक एकता और सुरक्षा को खतरे में डाला है। भाजयुमो ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अप्रत्यक्ष तौर पर चीन का समर्थन किया है। बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद करता आ रहा है। खौंद ने अपने एक tweet में लिखा कि राहुल गांधी का ट्वीट अलगाववादी मानसिकता दिखाता है। भाजपा ने राहुल गांधी को भारत की एक समस्या बताया। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत के लिए दुर्भाग्य है।

pic.twitter.com/ISzKgHgAp1

यह भी पढ़ें-Exclusive: दूसरे कानून कबूल तो यूनिफॉर्म सिविल कोड क्यों नहीं,आरिफ मोहम्मद खान ने मुस्लिमों की आंखें खोलीं
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Indigo: इंडिगो ने रिफंड किए 610 करोड़, 6 दिन में ट्रैक पर लौटीं 1650 फ्लाइट्स
मुस्लिम विधायक हुमायूं कबीर ने खाई कसम, नई पार्टी बना ममता को करेंगे सत्ता से बेदखल