
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस की कीमत बढ़ा दी है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350.50 प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई कीमत बुधवार से ही लागू हो गई।
दिल्ली में अब एक घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 1,103 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2,119.50 रुपए देना होगा। साल 2023 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हुई यह दूसरी वृद्धि है। इससे पहले एक जनवरी को 25 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से कीमत बढ़ाई गई थी।
मुंबई में एक कमर्शियल सिलेंडर के लिए देना होगा 2071.50 रुपए
गैस की कीमत में हुई वृद्धि पूरे देश में लागू होगी। 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब कोलकाता में 2221.50 रुपए, मुंबई में 2071.50 और चेन्नई में 2268 रुपए हो गई है। पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,768 रुपए, मुंबई में 1,721 रुपए, कोलकाता में 1,870 रुपए और चेन्नई में 1,971 रुपए थे। वहीं, 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में 1102.5 रुपए, कोलकाता में 1129 और चेन्नई में 1118.5 रुपए हो गई है।
यह भी पढ़ें- 'ईमानदारी से काम करने के बाद भी लगे भ्रष्टाचार के आरोप', पढ़ें मनीष सिसोदिया के पत्र की 10 खास बातें
गौरतलब है कि क्षेत्र के वैट और परिवहन लागत के आधार पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं। इसकी गणना कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर भी की जाती है। खुदरा विक्रेता हर महीने की शुरुआत में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि या कमी करते हैं। प्रत्येक परिवार एक साल में रियायती दरों पर 12 सिलेंडर मिलते हैं। 12 से अधिक सिलेंडर लेने पर बाजार मूल्य चुकाना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- 1877 के बाद पहली बार इस साल फरवरी में पड़ी इतनी अधिक गर्मी, 29.54 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा पारा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.