हज यात्रियों के लिए मुसीबत बन सकता है कोरोना, यात्रा पर बढ़ सकता है 2 लाख तक अतिरिक्त खर्च

कोरोना वायरस के चलते हज यात्रा - 2021 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यात्रा से लेकर ठहरने की व्यवस्था तक में कई अहम बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि इन बदलावों का असर हज यात्रा के खर्च पर भी पड़ा है, जिसके चलते आने वाली हज यात्रा बीते वर्षों की तुलना में काफी महंगी हो सकती है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2020 6:25 AM IST / Updated: Nov 16 2020, 11:56 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते हज यात्रा - 2021 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यात्रा से लेकर ठहरने की व्यवस्था तक में कई अहम बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि इन बदलावों का असर हज यात्रा के खर्च पर भी पड़ा है, जिसके चलते आने वाली हज यात्रा बीते वर्षों की तुलना में काफी महंगी हो सकती है। अभी हज कमेटी ऑफ इंडिया की और से सिर्फ एक अनुमानित रकम बताई जी रहा है, लेकिन आगे चलकर इसमें और इजाफा होने की भी उम्मीद है। 2021 में एक यात्री पर कम से कम 1.27 लाख और ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये का फर्क आ सकता है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 2021 में होने वाली हज यात्रा पर अनुमानित खर्च कम से कम 3.70 लाख रुपये आना तय है। वहीं दूसरे खर्च शामिल करने और कुछ चीज़ों पर महंगाई बढ़ने के बाद यह रकम 5.27 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। जबकि 2019 की यात्रा के दौरान यही खर्च कम से कम 2.48 लाख रुपये और अधिकतम 3.22 लाख रुपये था। हालांकि 2020 में हज यात्रा पर भारत से कोई नहीं जा सका था। इसके बावजूद हज कमेटी की ओर से खर्च का ब्योरा जारी किया गया था, जिसके मुताबिक न्यूनतम खर्च 2.50 लाख रुपये और अधिकतम 3.50 लाख रुपये निर्धारित किया गया था।

Latest Videos

2021 हज यात्रा में होंगे ये बड़े बदलाव 
कोरोना के चलते भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग सबसे ज़्यादा जरूरी है। जानकारों का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग के चलते ही हज यात्रा 2021 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसी बदलाव के चलते सबसे ज़्यादा खर्च ट्रांसपोर्टेशन के चलते बढ़ने वाला है। मेट्रो, बस का सफर हज के दौराना करना होता है। बस में 45 लोग एक साथ बैठते थे, लेकिन अब सिर्फ 15 यात्री ही बैठेंगे। वहीं दूसरी जगह है रिहाईश। पहले के मुकाबले होटल के कमरे में अब कम लोग एक साथ ठहराए जाएंगे।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल