देश में कोरोनाः अब तक 49 हजार 581 केस, BSF के 85 और जवान पॉजिटिव, लखनऊ में एक साथ ठीक हुए 45 लोग डिस्चार्ज

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हजार 581 हो गई है। जबकि 1698 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 14 हजार 310 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

Asianet News Hindi | Published : May 6, 2020 2:20 AM IST / Updated: May 06 2020, 04:40 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हजार 581 हो गई है। जबकि 1698 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 14 हजार 310 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को राजस्थान में 82, आंध्र प्रदेश में 60, कर्नाटक में 19 नए मरीज मिले हैं। वहीं. पिछले 24 घंटे में देशभर में 2966 नए केस सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र में 984, तमिलनाडु में 508, गुजरात में 441, उत्तर प्रदेश में 114 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, पिछले 1 माह में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में सबसे अधिक 127 मरीजों ने दम तोड़ा है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 711 हैं। 31 हजार 967 का इलाज चल रहा है। 13 हजार 160 ठीक हो चुके हैं और 1583 की मौत हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1020 संक्रमित ठीक भी हुए। संक्रमितों की रिकवरी रेट 27.41% है।

तेलंगाना में 29 मई तक लॉकडाउन

तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में भी डीएम ने 31 मई तक लॉकडाउन के प्रतिबंध जारी रखने का आदेश दिया है।

कोरोना अपडेट्स-
-सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि 85 और जवानों का कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके साथ संक्रमित जवानों की कुल संख्या 154 हो गई है। वहीं, दो जवान स्वस्थ हो गए हैं।

-प्रयागराज में कोरोना से एक इंजीनियर की मंगलवार देर रात मौत हो गई, जबकि लखनऊ में एक साथ 45 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

-मालदीव और यूएई में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए नौसेना ने 3 जंगी जहाजों को रवाना किया है। मुंबई के तट पर तैनात आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर मालदीव रवाना हुए हैं।

-केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया है कि देशभर में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाएं अब नहीं होंगी। हालांकि, उत्तर-पूर्व दिल्ली को इससे अलग रखा गया है। यहां छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा।

-कोरोना संकट के बीच तेलंगाना सरकार भी राज्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के 1 से 10वीं तक के छात्रों को बगैर परीक्षा के अगली क्लास में प्रमोशन देगी।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र- प्रदेश में मंगलवार को 984 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 635 मुंबई के शामिल हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 31 मार्च तक राज्य को कोरोना मुक्त करने का सभी जिलों के अफसरों को निर्देश दिया। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 15525 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 617 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली- राज्य में पिछले 24 घंटे में 206 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 5104 हो गई है। यहां आर्मी हॉस्पिटल में 24 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 20 जवान, एक पूर्व सैनिक और 3 सैनिकों के परिवार के लोग हैं। इसके अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 45 जवान भी संक्रमित पाए गए। वहीं, दिल्ली सरकार की सेंट्रलाइज ट्रॉमा सर्विस में लगी एंबुलेंस के स्टाफ के 17 कर्मचारियों में संक्रमण मिला।

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3049 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 107 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि अब तक 1000 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां अब तक संक्रमण के शिकार 176 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित है। यहां 1600 से ज्यादा मरीज हैं।

उत्तरप्रदेश- राज्य में पिछले 24 घंटे में 114 नए केस सामने आए हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2880 हो गई है। राज्य में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि यहां 987 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, गाजियाबाद जिले में भी डीएम ने 31 मई तक लॉकडाउन के प्रतिबंध जारी रखने का आदेश दिया है।

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र15525120892819617
दिल्ली51043572146864
मध्यप्रदेश304918731000176
तमिलनाडु40582540148533
राजस्थान32401614153690
गुजरात624544961381368
उत्तर प्रदेश2880183798756
तेलंगाना109643962829
आंध्र प्रदेश1717101272934
केरल5033746204
कर्नाटक69231734529
जम्मू-कश्मीर74141332108
पश्चिम बंगाल1344940264140
हरियाणा55528926006
पंजाब1451129313325
बिहार53937715804
ओडिशा1801166103
उत्तराखंड61213901
हिमाचल प्रदेश43033403
छत्तीसगढ़592336-
असम45113301
झारखंड125893303
चंडीगढ़115932101
लद्दाख422517-
अंडमान निकोबार 330132-
मेघालय12011001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी090306-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा424002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली0101--
TOTAL49,58133,56914,3101,698

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!