देश में कोरोनाः 29 हजार से ज्यादा मरीज, संक्रमण से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हजार 451 हो गई है। जबकि अब तक 939 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1561 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247, दिल्ली में 190, उत्तर प्रदेश में 113 नए मरीज सामने आए हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 28, 2020 2:22 AM IST / Updated: Apr 28 2020, 06:16 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हजार 451 हो गई है। जबकि अब तक 939 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना से संक्रमित 7137 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश भर में पिछले 24 घंटे में 1561 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247, दिल्ली में 190, उत्तर प्रदेश में 113 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 1 दिन में 58 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसमें सबसे अधिक 27 लोगों की मौत महाराष्ट्र में तो 11 लोगों की मौत गुजरात में हुई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। 

सीआरपीएफ के एक जवान की मौत
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान जिनको पिछले हफ्ते कोरोना से संक्रमित पाया गया था, उसने दम तोड़ दिया है। दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 

- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 16 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 28 दिनों में कोई मामला सामने नहीं आया है। अब देश में कुल 85 ऐसे जिले हो गए हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। कल से भारत में 1396 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27892 हो गई है।

पहले संक्रमण फैलाया अब प्लाज्मा डोनेट करके वॉरियर बनना चाहते हैंः मुख्तार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तब्लीगी जमात पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जमातियों ने देशभर में संक्रमण फैलाया, अब प्लाज्मा डोनेट करने की सिफारिश कर कोरोना वॉरियर बनना चाहते हैं। तब्लीगी अपने गुनाहों पर शर्म करने की बजाय लाखों कोरोना योद्धाओं का अपमान कर रहे हैं। पहले भी नकवी ने जमातियों के द्वारा संक्रमण फैलने को तालिबानी जुर्म बताया था। उन्होंने इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्रः यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 522 केस मिले। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने सोमवार को बताया कि यहां कोरोना को मात देने वाले 4 मरीजों की एंटीबॉडी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके प्लाज्मा का इस्तेमाल दूसरे मरीजों के इलाज में किया जाएगा। बीएमसी ने ठीक हुए दूसरे मरीजों से भी ब्लड प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 8590 हो गई है। जबकि अब तक 369 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 1282 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

मध्यप्रदेशः यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75 नए मरीज सामने आए। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2165 तक पहुंच गई है। सोमवार को यहां 7 पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद यह मरने वालों की संख्या 110 हो गई है। 

राजस्थानः यहां सोमवार को 77 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सब के बीच राज्य सरकार 14 राज्यों में फंसे राजस्थान के श्रमिकों को लाने की तैयारी कर रही है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2262 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों ने दम तोड़ा है। 

दिल्लीः यहां पिछले 24 घंटे में 190 मामले सामने आए। यहां मरीजों की संख्या 3108 हो गई है। जबकि अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में हैं। सभी जगहों पर मरीजों की संख्या ज्यादा है।

उत्तरप्रदेशः प्रदेश में सोमवार को 113 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद मरीजों की संख्या 2165 तक पहुंच गई। राज्य में कल 1 मरीज ने दम तोड़ दिया। दिल्ली के बाद अब उत्तरप्रदेश में भी प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू हो गया है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र859069391282369
दिल्ली31082992394162
मध्यप्रदेश21651698357110
तमिलनाडु1937812110124
राजस्थान2128153374451
गुजरात35482992394162
उत्तर प्रदेश1986155639931
तेलंगाना100364633225
आंध्र प्रदेश125997025831
केरल48212335504
कर्नाटक52030219820
जम्मू-कश्मीर54637516407
पश्चिम बंगाल69756810920
हरियाणा3018521303
पंजाब3302139819
बिहार3462875702
ओडिशा118803701
उत्तराखंड511833-
हिमाचल प्रदेश40132502
छत्तीसगढ़370334-
असम37092701
झारखंड103831703
चंडीगढ़452817-
लद्दाख200416-
अंडमान निकोबार 331815-
मेघालय1211-01
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी080305-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा020002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL29,66321,5747,176940

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!