दुनिया में दूसरा सबसे संक्रमित देश बना भारत, लेकिन इम्यूनिटी पावर बेहतर, दूसरे देशों की तुलना में मौतें कम

Published : Apr 21, 2021, 10:54 AM ISTUpdated : Apr 21, 2021, 03:50 PM IST
दुनिया में दूसरा सबसे संक्रमित देश बना भारत, लेकिन इम्यूनिटी पावर बेहतर, दूसरे देशों की तुलना में मौतें कम

सार

भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.94 लाख केस मिले हैं। अप्रैल महीने में देश में लगातार नए केस बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब तक 15,609,004 केस आ चुके हैं। इस हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां अब तक 32,536,470 केस आ चुके हैं। अगर आंकड़ों के हिसाब से आकलन करें, तो भारत में मौतों की आंकड़ा टॉप-10 संक्रमित देशों की तुलना में कम है। देखें दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों का क्या हाल...  

नई दिल्ली. भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी है। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु आदि कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां सबसे अधिक केस आ रहे हैं। भारत में अब तक के रिकॉर्ड 2,94,115 नए केस सामने आए हैं। अब तक 1,56,09,004 केस सामने आ चुके हैं। इस समय देश में 21,50,119 एक्टिव केस हैं। एक दिन में 1,66,520 लोग रिकवर हुए। अब तक 1,32,69,863 लोग रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,020 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1,82,570 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दूसरे देशों के मुकाबले भारतीयों की इम्यूनिटी पावर बेहतर
बेशक भारत में संक्रमण की स्पीड बढ़ी है, लेकिन यहां के लोगों में इम्यूनिटी पावर (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बेहतर दिख रही है। यह और बात है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार मौतों का आंकड़ा बढ़ा है, लेकिन दूसरे देशों की तुलना में फिर भी कम है। दुनिया में इस समय सबसे अधिक संक्रमित देश अमेरिका है। यहां अब तक 32,536,470 केस आ चुके हैं। इसमें से 582,456 की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे अधिक है। इसके बाद नंबर आता है भारत का। भारत अब तक 15,609,004 केस आ चुके हैं। यहां अब तक 182,570 लोगों की मौत हुई है। मौतों के मामलों में भारत चौथे नंबर पर आता है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 14,050,885 केस मिले। इनमें से 378,530 की मौत हुई। तीसरे नंबर आता है नॉर्थ अमेरिका का मैक्सिको। यहां अब तक 2,311,172 केस मिले। इसमें से 213,048 की मौत हुई।

बता दें कि देश में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में मंगलवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,10,53,392 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,39,357 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

इम्यूनिटी बढ़ाने ये चीजें लें

  • सेब के सिरके से भींगी हुई लहसुन की कलियां एक दिन छोड़कर खाएं। 
  • दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर रोज सोते वक्त लें।
  • आधा चम्मच आंवला पाउडर लेकर उसमें शहद मिलाकर रोज सुबह लें। आंवला विटामिन सी का बेहतर स्रोत है।
  • धूप इम्यूनिटी बूस्टर है। रोज करीब 30 मिनट धूप लें। इससे शक्ति और ऊर्जा दोनों बढ़ती हैं।
  • सबसे बड़ी बात, खुद पर नकारात्मक विचार हावी नहीं होने दें। मन की शक्ति बड़े-बड़े रोगों को हरा देती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!