वैक्सीनेशन से महामारी को जीतेंगे दुनिया के टॉप-2 कोरोना संक्रमित देश भारत और अमेरिका

भारत में 1 मई से 18+ लोगों को वैक्सीनेशन लगना शुरू होगी। ऐसी उम्मीद है कि वैक्सीनेशन जैसे-जैसे स्पीड पकड़ेगा, कोरोना पर ब्रेक लगने लगेंगे। दुनिया में भारत और अमेरिका टॉप-2 देश हैं, जहां कोरोना महामारी ने सबसे अधिक संक्रमण फैलाया। खैर, अमेरिका में आधे व्यस्कों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। वैक्सीनेशन ड्राइव के स्पीड पकड़ने का नतीजा है कि यूरोप से लॉकडाउन हटने लगा है। अमेरिका और भारत भी इसी उम्मीद से वैक्सीनेशन को और तेज करने में लगे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2021 6:16 AM IST / Updated: Apr 20 2021, 11:49 AM IST

नई दिल्ली. भारत में 1 मई से 18+ के लोगों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। भारत में वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी, 2021 से हुई थी। हालांकि अभी तक यह 45 साल से ऊपर या बीमार लोगों को ही लगाई जा रही थी। लेकिन अब इसे आयु सीमा घटाई जा रही है। भारत में अब तक 12,71,29,113 डोज लग चुकी हैं। कोरोना संक्रमण के मामल में भारत टॉप-2 पर हैं। यहां अब तक कुल 15.3M केस आ चुके हैं। पहले नंबर आता है अमेरिका का। यहां अब तक कुल केस-31.8M आ चुके हैं। हालांकि इस समय भारत में संक्रमण की स्पीड अधिक है। यहां रोज ढाई लाख से अधिक केस निकल रहे हैं, जबकि अमेरिका में 80 हजार के करीब। यहां अब तक पहली या दूसरी 8.4 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 18 साल से ऊपर के 13 करोड़ लोगों को एक टीका लग चुका है। यह कुल व्यस्क आबादी का 50.4% है।

ये भी पढ़ें-GOOD NEWS: कुछ दिनों में ही भारत पहुंचेगी रूस की Sputnik V, अक्टूबर तक भारत के पास होंगी 5 और वैक्सीन

Latest Videos

जानें वैक्सीनेशन के बाद के हालात..

ये भी पढ़ें-Corona Update: 24 घंटे में घटे 16 हजार से अधिक केस, देखिए टॉप-10 राज्यों में संक्रमण का हाल 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों