
नई दिल्ली. राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण(nationwide covid vaccination) के तहत अब तक कुल 100.59 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। बता दें कि 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ Corona वैक्सीन लगाकर एक रिकॉर्ड बनाया है। चीन के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा देश बन गया है। भारत में पिछले 24 घंटे में 61 लाख डोज लगाए गए। वहीं, सिर्फ 15000 नए मरीज मिले।
जानें वैक्सीनेशन का पूरा आंकड़ा
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 61,27,277 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 100 करोड़ टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। 22 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 100.59 करोड़ (1,00,59,04,580) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 99,59,884 सत्रों के जरिए प्राप्त किया गया।
देश में कोरोना का हाल
पिछले 24 घंटों में 18,641 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,14,449 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.16 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। पिछले लगातार 117 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,786 नये मामले सामने आए।
एक्टिव केस 2 लाख के नीचे
सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 2 लाख से नीचे आ चुकी है और इस समय यह 1,75,745 है, जो 232 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.51 प्रतिशत हैं। देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,24,263 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.70 करोड़ से अधिक (59,70,66,481) नमूनों की कोविड जांच की है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.31 प्रतिशत है, जो पिछले 119 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है। वह भी पिछले 53 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 136 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.