PM मोदी कर रहे थे देश को संबोधित, सुरेजवाला ने कसा Taunt,तो twitter पर आया जवाब-'अरे भाई ध्यान से सुन ले...

देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरे होने पर 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने देश को संबोधित किया। इसी दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक tweet किया। इस पर उन्हें तीखी जवाब मिले।
 

Amitabh Budholiya | Published : Oct 22, 2021 6:01 AM IST / Updated: Oct 22 2021, 11:32 AM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 22 अक्टूबर की सुबह देश को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना के मुद्दे पर अपनी बात रखी। बता दें कि 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा किया है। जब प्रधानमंत्री देश को संबोधित कर रहे थे, उसी के आसपास कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरेजवाला ने एक tweet किया। इसमें लिखा-मोदी जी, सौ करोड़ Covid टीका लगे हैं, जिसका श्रेय डॉक्टर-नर्स को है। पर 62 करोड़ को एक भी टीका नहीं। ये भी बताएं- 32 करोड़ वयस्कों को एक भी टीका क्यों नहीं? 30 करोड़ (18 साल से कम) बच्चों-युवाओं को टीका कब लगेगा? 42 करोड़ व्यस्कों को केवल एक टीका लगा, दूसरा कब लगेगा? इसके बाद वे ट्रोल हो गए।

 https://t.co/einDl3J5cj

100 करोड़ वैक्सीनेशन पर ताना(taunting) मारने पर यूं मिले twitter पर जवाब

#कैसे बच्चों जैसा सवाल कर रहे हैं माननीय रणदीप सिंह सुजेवाला? 

# कागज तो ओरिजनल ही दिखाना पड़ेंगे न। # ध्यान से सुन ले जवाब मिल जाएगा।

# अरे भाई रुक तो सबका नम्बर आएगा। टीकरण बंद नही हुआ है। इतना मूर्ख क्यों समझता है जनता को कि तेरी बातों में आ जाएंगे। वो दिन गए मेरे भाई और अनपढ़ों जैसी बाते मत किया करो। सबको पता है कि किसी भी काम को पूरा होने में समय लगता है। गोली देनी है तो ढंग से दो।

#30 करोड़ बच्चों को कौन सा टीका लगवाना है? अगर आपने टीके के खिलाफ प्रचार नहीं किया होता तो शायद 32 करोड़ वयस्कों को भी टीका लग चुका होता, मगर अब आप बच्चों का टीका मांग रहे हैं, जो अभी भी तैयारी में है! कभी 100 करोड़ वोट लाने की कोशिश करिएगा, 100 करोड़ टीके लगाने की कीमत समझ आएगी।

#लगता है विदेशी वैक्सीन आयात में काफ़ी कमिशन मिलने वाला था भ्रष्ट कांग्रेसियों को। मोदीजी ने उस मंसूबे पर भी पानी फेर दिया।

# सूरजेवाला! तुम...? वैक्सीन सबको लग रही है। तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं। जनता को मोदी पर विश्वास है। अब कांग्रेसी शासन केन्द्र में कभी नहीं होगा, इसकी गारंटी मैं देता हूं।

#कांग्रेस को मोदीजी ने नहीं, कांग्रेसियों ने बर्बाद किया। मलाइदार पोस्ट के लिए संघर्ष प्रमुख कारण है।

#लगवाने का दम भी होना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्य आज भी पीछे हैं। अगर कांग्रेस होती, तो आज देश दुनिया मैं सबसे पिछड़ा होता। हिंदुस्तान मैं वैक्सीन और मेडिकल की कालाबाजारी होती, लाशें ही लाशें होंती। 1984 सिखों को कांग्रेस राज में मारा गया, साधुओं पे गोली चली कांग्रेस राज में, बहुत कुछ है। जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को पहले ही नकार दिया है!  जनता यह जानना चाहती है कि कांग्रेस ने वैक्सीन अभियान में क्या सहयोग किया है? 

#कितने लोगों को आपके कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया है और उनको वैक्सीन सेंटर ले जाकर वैक्सीन लगाने में सहयोग किया है?

#100 करोड़ को टीका लग गया। अभी 62 करोड़‌ बच गए। तो देश की आबादी=162 करोड़। गजब! 

#चीन को जमीन दी उसका श्रेय किसको दें? भोपाल गैस कांड का किसको दे।देश का अधूरा टुकड़ा किया किसको दे।सिख दंगे का किसको दे।नसबन्दी का किसको दे।घोटाले का किसको दे। सूजी है बर्फ़ लगा ले। सीधी बात नो बकवास

# संयोगवश सरकार का नेतृत्व कांग्रेस नहीं कर रही! वरना सभी वैक्सीन विदेश में निर्मित ही लगवानी पड़तीं और परिणाम संभवतः मंहगा व बड़ा घोटाला...।

#सर ऐसी घटिया मानसिकता लेकर कब तक राजनीति करते रहोगे? देश ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है इसके लिए आपको देश के डॉक्टर नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद करना चाहिए। आपको तो देश की जनता का भी धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि आपने लोगों को बहुत गुमराह किया फिर भी लोगों ने वैक्सीन ली।

#दर्द लाजिमी है भाई। मोदी न बड़े निर्मोही हैं। खुद तो खाते नहीं, इनको खाने भी नहीं देते हैं। सारा प्लान फेल कर देते हैं इनका। अब क्या करें बेचारे रोएं भी नहीं!

#आप सिर्फ इतना बताइये, इतने दिनों में आपने कितने लोगों को टीका लगवाया? कितने लोगों को आपने कहा के टीकाकरण केंद्र पर जाओ और टीका लगवाओ ? कितने दूर-दराज के गांव मे आपने अपने टीकाकरण कैम्प लगवाए?

# सभी सवालों का सिर्फ और सिर्फ एक उत्तर होगा, वो है, शून्य/शिफर/जीरो !!! और वही आप हैं।

#100 करोड़ वैक्सीन! देशहित की बात पचती नहीं !!!

#हद हो गई आलोचना की। कुछ भी लिखते रहते हो। अगर ऐसे ही लिखते रहे, तो एक दिन लोग देखना-सुनना बंद कर देंगे।

यह भी पढ़ें
बधाई हो भारत: देश ने बनाया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड; RML के कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी-सबका आभार
PM Modi : 21 मिनट के संबोधन में वैक्सीनेशन पर कही खास बात, मेड इन इंडिया सामानों की खरीद पर जोर
उम्मीद की नई रोशनी: रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर तिरंगे की रोशनी से नहाईं देश की धरोहरें

 

Share this article
click me!