MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • उम्मीद की नई रोशनी: रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर तिरंगे की रोशनी से नहाईं देश की धरोहरें

उम्मीद की नई रोशनी: रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर तिरंगे की रोशनी से नहाईं देश की धरोहरें

नई दिल्ली. 21 अक्टूबर को भारत ने Corona Virus के खिलाफ जारी लड़ाई में एक रिकॉर्ड बनाया है। भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने 100 करोड़ वैक्सीन पूरे किए। चीन ने यह आंकड़ा सितंबर में पूरा कर लिया था। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(Archaeological Survey of India) ने कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक दिए जाने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए 100 स्मारकों को तिरंगे के रंग से जगमगाया। इन स्मारकों को तिरंगे के रंगों की रोशनी से सजाना कोरोना योद्धाओं–टीकाकरण कर्मियों, सफाई कर्मचारी, पैरामेडिकल, सहायक कर्मचारी, पुलिस कर्मियों के प्रति आभार जताना था।

3 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Oct 22 2021, 10:27 AM IST| Updated : Oct 22 2021, 10:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

तिरंगे के रंगों की रोशनी में जगमगाए 100 स्मारकों में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल भी शामिल हैं। स्मारकों पर की गई इस रोशनी का अद्भुत नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

फोटो-लाल किला

तिरंगे की रोशनी के लिए चिन्हित किए गए 100 स्मारकों की सूची देखने के लिए क्लिक करें

25

भारत द्वारा दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान में से एक में लोगों को कोविड-19 की 100 करोड़ खुराक देने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के साथ संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने देशभर में 100  स्मारकों को तिरंगे के रंग में रोशन किया। ऐसा उन कोरोना योद्धाओं के सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में किया जा रहा है जिन्होंने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में अथक योगदान दिया है।

फोटो-हुमायूं का मकबरा

यह भी पढ़ें-ये मेरा इंडिया: ऐसे रचा गया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, देखें कुछ इन्फो ग्राफिक्स के जरिये पूरी कहानी
 

35

तिरंगे के रंगों में रोशन किए जा रहे 100 स्मारकों में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल - दिल्ली में लाल किला, हुमायूं का मकबरा और कुतुबमीनार, उत्तर प्रदेश में आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी, ओडिशा में कोणार्क मंदिर, तमिलनाडु में ममल्लापुरम रथ मंदिर, गोवा में सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी चर्च, मध्य प्रदेश में खजुराहो, राजस्थान में चित्तौड़ और कुंभलगढ़ के किले, बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष और गुजरात में धोलावीरा (हाल ही में विश्व विरासत का दर्जा दिया गया) शामिल हैं।

फोटो-खजुराहो

यह भी पढ़ें-PM Modi : 21 मिनट के संबोधन में वैक्सीनेशन पर कही खास बात, मेड इन इंडिया सामानों की खरीद पर जोर 

45

टीकाकरण ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने और तीसरी लहर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक देने के बाद भारत चीन के साथ एक अरब खुराक देने वाला दुनिया में केवल दूसरा देश बन गया है।

फोटो-कोणार्क का सूर्य मंदिर

55

कोरोना वैक्सीनेशन के भारत ने 21 अक्टूबर को 100 करोड़ डोज पूरा करके दुनिया को एक मैसेज दिया है कि इच्छाशक्ति हो या बीमारियों  से लड़ने का साहस तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस उपलब्धि पर मोदी ने tweet करके लोगों को बधाई दी थी। मोदी ने लिखा था-'भारत ने लिखा इतिहास: हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय के गवाह हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।'

फोटो-दिल्ली के RML अस्पताल में एक बड़ा आयोजन रखा गया। इसमें PM मोदी भी शामिल हुए थे।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved