10:33 AM (IST) Oct 22
मेड इन इंडिया सामानों की खरीद पर क्यों दिया जोर

पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया सामानों की खरीद पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें हर छोटी से छोटी चीज जो मेड इन इंडिया हो, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो, उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए और ये सबके प्रयास से ही संभव होगा। अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है तो मेरे देश का उत्पादक, मेरे देश में बने सामान, मेरी दिवाली और भी भव्य बना सकते हैं।

उम्मीद की नई रोशनी: रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर तिरंगे की रोशनी से नहाईं देश की धरोहरें

10:28 AM (IST) Oct 22
पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा

भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा है, वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है और वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा है। हमें हर छोटी से छोटी चीज जो मेड इन इंडिया हो, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो, उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए और ये सबके प्रयास से ही संभव होगा। 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का एक प्रभाव ये भी होगा कि अब दुनिया भारत को कोरोना से ज़्यादा सुरक्षित मानेगी। एक फॉर्मा हब के रूप में भारत को जो स्वीकृति मिली है उसे और मज़बूती मिलेगी। पूरा विश्व आज भारत की इस ताकत को देख रहा है और महसूस कर रहा है।

कौन है वो शख्स जिसे लगा 100 करोड़वां टीका, रिकॉर्ड बनने के बाद भी अधूरी रह गई जिसकी ख्वाहिश

10:23 AM (IST) Oct 22
वैक्सीनेशन पर VIP कल्चर हावी नहीं होने दिया

पीएम मोदी ने कहा, देश ने सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन का अभियान शुरू किया। गरीब-अमीर, गांव-शहर, दूर-सुदूर, देश का एक ही मंत्र रहा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं नहीं करती, तो वैक्सीन में भी भेदभाव नहीं हो सकता। इसलिए ये सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीनेशन अभियान पर VIP कल्चर हावी न हो।
 

10:21 AM (IST) Oct 22
पीएम मोदी ने मास्क लगाने पर जोर दिया

कवच इतना ही उत्तम हो। उससे सुरक्षा की गारंटी हो। लेकिन जब तक युद्ध चल रहा है तब तक हथियार नहीं डाले जाते। हमें त्योहारों को पूरी सतर्कता के साथ ही मनाना है। जहां तक मास्क का सवाल है। मेरा इतना ही कहना है। जैसे हमें जूते पहनकर बाहर जाने की आदद बन गई है वैसे ही मास्क पहनने की आदद बनाना होगा। जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है वे इसे प्राथमिकता दें। जिन्हें लग गई है वह दूसरों को जागरूक करें। सभी को आने वाले त्योहारों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

10:18 AM (IST) Oct 22
भारत में बने सामानों को ही खरीदने पर जोर दें

आज चारों तरफ एक विश्वास है। उमंग है। समाज से लेकर इकोनॉमी। हर तबके पर देखे तो ऑप्टीमिजन ही नजर आता है। आज भारतीय कंपनियों ने न सिर्फ रिकॉर्ड इनवेस्टमेंट आ रहा है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं। पिछले महीनों में किए गए कई सारे रिकॉर्ड गतिशक्ति से लेकर नए ड्रोन पॉलिसी तक। भारत की अर्थव्यवस्था को और तेजी से आगे बढ़ाने में बढ़ी भूमिका निभाएंगे। कोरोना काल में कृषि क्षेत्र ने अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाले रखा। आज किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे जा रहे हैं। खेल जगत हो, मनोरंजन हो। सब तरफ सकारात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं। आने वाले त्योहार इसे और गति देगा। एक जमाना था मेन इन ये कंट्री, मेड इन वो कंट्री का क्रेज था। लेकिन आज मेड इन इंडिया की ताकत बहुत बड़ी होती है। हर छोटी से छोटी चीज जो मेड इंन इंडिया हो। उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए। जैसे स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन है वैसे ही भारतीयों द्वारा बनाई गई चीज को खरीदना व्यवहार में लाना ही होगा।

दिवाली से पहले कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, 3 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें क्या हैं नई दरें

10:11 AM (IST) Oct 22
ताली-थाली पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया

कहा जा रहा  था कि हमारे देश के ज्यादातर लोग टीका नहीं लगवाएंगे। लेकिन भारत के लोगों ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज लेकर ऐसे लोगों को निरुत्तर कर दिया है। किसी अभियान में जब सबका प्रयास जुड़ जाता है तो परिणाम अद्भुत ही होते हैं। हमने महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में जन भागीदारी को अपनी पहली ताकत बनाया। फस्ट लाइन ऑफ डिफेंस बनाया। ताली थाली बजाई। जिए जालए। तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी। तब हम लोगों को इसमें एकता दिखी। इसी का नतीजा है कि इतने कम समय में 100 करोड़ वैक्सीन लगाई गई।

100 करोड़ वैक्सीनेशन पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित- युद्ध चल रहा है, तब तक हथियार नहीं डाले जाते

10:08 AM (IST) Oct 22
100 करोड़ डोज ने सभी सवालों के जवाब दे दिए

शुरुआत में भारत पर सवाल उठे कि भारत इस महामारी से लड़ पाएगा या नहीं। भारत को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं। क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके। ऐसे कई सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज ने सभी सवालों के जवाब दे दिए। भारत ने अपने नागरिकों को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है और वो भी मुफ्त। बिना पैसा लिए। साथिए, 100 करोड़ वैक्सीन डोज का एक प्रभाव ये भी होगा कि दुनिया भारत कोरोना से ज्यादा सुरक्षित मानेगी।
 

10:05 AM (IST) Oct 22
100 करोड़ डोज, भारत की नई तस्वीर

पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन पर कहा कि ये इतिहास के नए अध्याय की रचना है। उस नए भारत की तस्वीर है जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना जानता है। ये नए भारत की तस्वीर है जो अपने सकल्पों को पूरा करता है।

10:00 AM (IST) Oct 22
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट की बदली फोटो

पीएम मोदी ने ट्विटर अकाउंट की फोटो बदल दी है। 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर देश को बधाई दी। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के लिए देशभर के तमाम नेताओं ने देश को बधाई दी है।

09:35 AM (IST) Oct 22
इससे पहले 7 जून को 2 बड़े ऐलान किए थे

पीएम मोदी ने इससे पहले 7 जून को देश को संबोधित किया था। तब उन्होंने दो बड़े ऐलान किए थे। पहला 18 साल से बड़े सभी लोगों को 21 जून से कोरोना की वैक्सीन फ्री में लगेगी। दूसरा दिवाली तक 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। ये कोरोनाकाल में पीएम मोदी का देश के नाम 9वां संबोधन था।

09:31 AM (IST) Oct 22
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी थी

पीएमओ ने ट्वीट कर दी थी जानकारी