MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट

Jammu-Kashmir Drone Alert: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सांबा, राजौरी और पुंछ में संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद सेना ने फायरिंग की और तलाशी अभियान शुरू की। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
| Updated : Jan 12 2026, 07:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X (Twitter)

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए

जम्मू-कश्मीर में रविवार शाम सुरक्षा एजेंसियों की चिंता अचानक बढ़ गई, जब पाकिस्तान की तरफ से आए कई संदिग्ध ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास देखे गए। सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में ड्रोन मूवमेंट की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Getty

कहां-कहां दिखे ड्रोन?

अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम पांच ड्रोन मूवमेंट दर्ज किए गए, जो भारतीय सीमा में घुसने के बाद कुछ देर तक संवेदनशील इलाकों में मंडराते रहे और फिर पाकिस्तान की ओर लौट गए। राजौरी (नौशेरा सेक्टर) में शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियां गांव के पास एक ड्रोन दिखा। स्थिति को गंभीर मानते हुए सेना ने लाइट और मीडियम मशीन गन से फायरिंग की। टेरीयाथ क्षेत्र (खब्बर गांव के पास) एक और ड्रोन जैसी वस्तु दिखी, जिसमें ब्लिंकिंग लाइट नजर आ रही थी। यह कथित तौर पर कलाकोट के धर्मसल गांव से आती दिखी और फिर भराख की ओर जाकर गायब हो गई। सांबा जिला (रामगढ़ सेक्टर) में शाम करीब 7:15 बजे चक बबराल गांव के ऊपर एक ड्रोन कुछ मिनटों तक हवा में रुका रहा। पुंछ जिला (मनकोट सेक्टर) में करीब 6:25 बजे, तैन से टोपा की ओर एक संदिग्ध ड्रोन की मूवमेंट LoC के पास देखी गई।

Related Articles

Related image1
चीन-पाकिस्तान की चाल पर भारत ने फेरा पानी! बंगाल की खाड़ी में नेवी का नया बेस, बांग्लादेश भी रडार पर
Related image2
खुलासा: जंग रोकने 50 बार गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर से बंध गई थी घिग्घी
35
Image Credit : Getty

क्या हथियार गिराए गए?

ड्रोन दिखने के तुरंत बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। शक है कि ड्रोन के जरिए हथियार या नशीला सामान गिराया जा सकता था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध इलाकों में रात देर तक तलाशी अभियान जारी रहा, हर संभावित ड्रॉप ज़ोन को बारीकी से चेक किया जा रहा है, एहतियात के तौर पर सभी SOPs एक्टिवेट कर दिए गए हैं।

45
Image Credit : Getty

पहले भी हो चुकी है हथियारों की बरामदगी

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब कुछ ही दिन पहले सांबा के पालोरा गांव में एक बड़ी हथियारों की खेप बरामद की गई थी। बताया गया कि यह खेप पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई थी इसमें 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 16 जिंदा कारतूस और 1 ग्रेनेड शामिल थे। इस बरामदगी ने साफ कर दिया है कि ड्रोन के जरिए घुसपैठ और तस्करी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

55
Image Credit : X

क्या ड्रोन बना पाकिस्तान का नया हथियार?

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ड्रोन अब सीधी घुसपैठ का नया तरीका बन चुके हैं। कम जोखिम, ज्यादा नुकसान की रणनीति अपनाई जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी और टेक्नोलॉजी अपग्रेड जरूरी हो गया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
पाकिस्तान
विश्व समाचार
जम्मू और कश्मीर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Rahul Gandhi: RSS-BJP की विचारधारा पर राहुल गांधी का जोरदार हमला-सुनिए क्या कहा
Recommended image2
Now Playing
Solo Travel India: Hampi, Jaipur, Pondicherry समेत 5 परफेक्ट डेस्टिनेशन
Recommended image3
Now Playing
Manali से Munnar तक — भारत के Top 5 Hill Stations जो आपको जरूर देखने चाहिए
Recommended image4
MP News: नक्सल से विकास की ओर बालाघाट, CM मोहन यादव के 225 करोड़ से बदलेगी 100 गांवों की तस्वीर
Recommended image5
Maharashtra: पुल नहीं, तो खाट पर उफनता नाला पार, गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़ (WATCH)
Related Stories
Recommended image1
चीन-पाकिस्तान की चाल पर भारत ने फेरा पानी! बंगाल की खाड़ी में नेवी का नया बेस, बांग्लादेश भी रडार पर
Recommended image2
खुलासा: जंग रोकने 50 बार गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर से बंध गई थी घिग्घी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved