MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • 12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट

Indian Railways Ticket Booking Rules: इंडियन रेलवे ने 12 जनवरी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर एक नया प्रतिबंध लागू किया है। इसके तहत एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन केवल आधार से वेरिफाइड IRCTC यूजर ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 12 2026, 06:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : ANI

बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट पर रोक

नए नियम के अनुसार, जिन यात्रियों का IRCTC अकाउंट आधार से लिंक और वेरिफाइड नहीं है, वे ट्रेन के रिजर्वेशन खुलने के पहले दिन ऑनलाइन जनरल रिजर्व टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम खासतौर पर उन यात्रियों को प्रभावित करेगा जो बुकिंग शुरू होते ही सीट कन्फर्म कराने की कोशिश करते हैं, खासकर लंबी दूरी और ज्यादा डिमांड वाली ट्रेनों के लिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : ANI

ARP क्या है और क्यों है यह अहम?

एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) वह समय होता है, जब ट्रेन टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू होती है। आमतौर पर पहले दिन सबसे ज्यादा भीड़ रहती है और पॉपुलर रूट की सीटें कुछ ही मिनटों में भर जाती हैं।

Related Articles

Related image1
Train Travel Without Ticket: बिना टिकट के भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर! जानें क्या है रेलवे नियम
Related image2
Vande Bharat Sleeper Train में नहीं मिलेगा RAC-वेटिंग, रेलवे ने जारी किए टिकट के दाम
38
Image Credit : Gemini

ARP के पहले दिन सिर्फ आधार-वेरिफाइ यूजर्स को एक्सेस

नए नियम के तहत, ARP के पहले दिन केवल आधार-वेरिफाइड IRCTC यूजर ही IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन जनरल रिजर्व टिकट बुक कर पाएंगे। इन वेरिफाइड यूजर्स को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक एक्सक्लूसिव एक्सेस दिया जाएगा।

48
Image Credit : iSTOCK

आधार वेरिफिकेशन न होने पर कब कर पाएंगे बुकिंग

जिन यात्रियों का आधार ऑथेंटिकेशन नहीं हुआ है, वे ARP के पहले दिन ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। दूसरे दिन से सीट उपलब्धता के आधार पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। हालांकि, तब तक कई पॉपुलर ट्रेनों में सीटें सीमित हो सकती हैं।

58
Image Credit : ANI

तत्काल और ऑफलाइन टिकट बुकिंग में कोई बदलाव नहीं

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह नया नियम सिर्फ ARP के पहले दिन जनरल रिजर्व टिकट की ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा। रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर पर बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी। वैलिड आईडी के जरिए ऑफलाइन टिकट बुक किए जा सकेंगे।

68
Image Credit : Social Media

तत्काल टिकट पर पहले से लागू है आधार नियम

रेलवे ने बताया कि तत्काल टिकट बुकिंग पहले से ही आधार-वेरिफाइड IRCTC यूजर्स तक सीमित है। इसलिए नए सिस्टम से तत्काल टिकट बुकिंग में कोई अतिरिक्त बदलाव नहीं हुआ है।

78
Image Credit : X

रेलवे ने यह कदम क्यों उठाया?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला एजेंटों और ऑटोमेटेड टूल्स द्वारा टिकटों की होर्डिंग रोकने, बुकिंग सिस्टम के दुरुपयोग को खत्म करने, पीक बुकिंग समय में असल यात्रियों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। आधार बेस्ड वेरिफिकेशन से सिस्टम में हेरफेर की संभावना कम होगी।

88
Image Credit : ANI

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

जो यात्री अक्सर ARP के पहले दिन टिकट बुक करते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार को IRCTC अकाउंट से लिंक करें। अकाउंट को समय रहते ऑथेंटिकेट कर लें, ताकि बुकिंग के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
रेलवे
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Punjab Dear Rakhi Bumper Result 2026 Out: पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट जारी, ₹7 करोड़ का फर्स्ट प्राइज विनर कौन? देखें पूरी लिस्ट
Recommended image2
Amritsar: बाबा बकाला साहिब मेले में निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, CCTV से खुलेगा राज?
Recommended image3
Now Playing
'SP के PC में कैसे घुस रहे BJP के यूट्यूबर कौन? Akhilesh Yadav ने कैसे पहचाना?
Recommended image4
पहले POCSO, फिर कोमा, और अब...मॉडल की हत्या-दिल्ली के जिम ट्रेनर इमरान की 8 साल की हिंसक करतूतें
Recommended image5
Now Playing
Rahul Gandhi: RSS-BJP की विचारधारा पर राहुल गांधी का जोरदार हमला-सुनिए क्या कहा
Related Stories
Recommended image1
Train Travel Without Ticket: बिना टिकट के भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर! जानें क्या है रेलवे नियम
Recommended image2
Vande Bharat Sleeper Train में नहीं मिलेगा RAC-वेटिंग, रेलवे ने जारी किए टिकट के दाम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved