अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को हुआ कोरोना, संक्रमित होने वाले चौथे सीएम

Published : Sep 02, 2020, 11:17 AM ISTUpdated : Sep 02, 2020, 12:31 PM IST
अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को हुआ कोरोना, संक्रमित होने वाले चौथे सीएम

सार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। फिलहाल सावंत होम आइसोलेशन में हैं। इसी के प्रमोद सावंत चौथे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें कोरोना हुआ है।

पणजी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। फिलहाल सावंत होम आइसोलेशन में हैं। इसी के प्रमोद सावंत चौथे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें कोरोना हुआ है। इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी संक्रमित हो चुके हैं। 

इसके अलावा भारत के गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 2 कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और कमला रानी की मौत भी हो चुकी है।

भारत में अब तक कोरोना के 37.69 लाख केस
भारत में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 78,357 नए केस सामने आए। वहीं, 1045 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के अब तक 37.69 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 66333 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 29,019,09 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 8 लाख लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 

भारत एशिया में सबसे संक्रमित देश
भारत एशिया में सबसे संक्रमित देश है। इतना ही नहीं यहां हर रोज दुनिया के कुल केसों के 30% मामले निकल रहे हैं। इसके अलावा कोरोना से हर रोज दुनियाभर में होने वाली मौतों की 20% यहां हो रही हैं। इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन का मानना है कि भारत में पीक अब कुछ दूरी पर ही है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?