
नई दिल्ली. भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार 296 नए मामले सामने आए। वहीं, 407 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना के 4.9 लाख मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 15301 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 2.85 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1.89 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। भारत में रिकवरी रेट अब 58.2% हो गया है। यानी हर 100 लोगों में 58 लोग ठीक हो रहे हैं।
अब तक 77,76,228 लोगों के हुए टेस्ट
भारत में अब तक 77,76,228 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। देश में हर रोज 2 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2,15,446 टेस्ट हुए हैं। इनमें 17 हजार 296 लोग
पॉजिटिव आए हैं।
भारत में ये राज्य सबसे संक्रमित
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1.47 लाख केस सामने आए हैं। यहां अब तक 6931 लोगों की मौत हुई है।
| राज्य | केस | मौत | कितने मरीज ठीक हुए |
| महाराष्ट्र | 147741 | 6931 | 77453 |
| दिल्ली | 73780 | 2429 | 44765 |
| तमिलनाडु | 70977 | 911 | 39999 |
| गुजरात | 29578 | 1754 | 21506 |
| उत्तर प्रदेश | 20193 | 611 | 13119 |
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.