
नई दिल्ली. भारत में कोरोना का असर और गहराता जा रहा है। संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में गुरुवार को 5 और नए मामलों की पुष्टि की गई है। जिसके बाद कोरोना से संक्रमितों की संख्या अब 73 तक पहुंच गई है। वहीं, बुधवार को कोरोना से संक्रमित 10 नए मामले सामने आए थे। जिससे यह तक 69 तक पहुंच थी। वहीं, सरकार ने कोरोना से राहत पाने के लिए निर्णय लेते हुए विदेश से आने वाले नागरिकों के वीजा को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया है।
लखनऊ में पहला केस
कोरोना वायरस का पहला मामला लखनऊ में सामने आया है। जबकि पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच में कोरोना वायरस के दो-दो संदिग्ध भर्ती हुए है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
सबसे ज्यादा राजस्थान में 18 मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक राजस्थान के जयपुर में जहां 18 मरीज कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि केरल में मरीजों की संख्या 14 है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 11 तो उत्तर प्रदेश में 9 मामले सामने आए हैं। इन सब के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5, कर्नाटक में चार और लद्दाख में दो मरीज समेत कुल 69 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
विदेश से 948 लोगों को किया गया रेस्क्यू
कोरोना वायरस के बढ़ते असर के बीच भारत सरकार ने कोरोना से प्रभावित देशों से 948 यात्रियों को रेस्क्यू किया गै। भारत सरकार ने कहा है कि विदेशों से निकाले गए यात्रियों में 900 भारतीय हैं, जबकि 48 दूसरे देशों के नागरिक हैं। इन देशों में मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मैडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू शामिल हैं।
फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों पर प्रतिबंध
सरकार ने वायरस के खतरे को देखते हुए फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन तीनों दिशों से आने वाले उन नागरिकों के नियमित और ई-वीजा पर भी रोक लगा दी है, जिन्होंने देश में प्रवेश नहीं किया है। इमिग्रेशन ब्यूरो ने मंगलवार देर रात नोटिफिकेशन जारी कर ये जानकारी दी। इसके साथ ही जिन नागरिकों ने 1 फरवरी या उसके बाद स्पेन, जर्मनी और फ्रांस की यात्रा की है, उनका भी नियमित और ई-वीजा निलंबित किया गया है।
विदेशी शिप की एंट्री पर 31 मार्च तक रोक
सभी विदेशी शिप की एंट्री पर भारत सरकार ने निर्णय लेते हुए 31 मार्च तक बैन कर दिया है। इसी के तहत मंगलौर में एक यूरोपियन कंपनी का जहाज वापस भेज दिया गया। रविवार को यूरोपियन कंपनी एमएससी क्रूज की शिप लिरिका को मंगलौर तट पर एंट्री नहीं दी गई। इस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे बड़ी निजी क्रूज लाइन है। इसके दुनियाभर में 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं।
दुनिया भर में 4300 मौतें
कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता जा रहा है। कोरोना के कहर से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनिया भर में 1,19,400 से अधिक मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। जबकि 4,300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भारत ने कोरोनो वायरस प्रभावित देशों की एक फरवरी 2020 के बाद यात्रा इतिहास वाले अंतरराष्ट्रीय क्रूज, चालक दल या यात्रियों के अपने प्रमुख बंदरगाहों प्रवेश पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.