कोरोना अपडेट्स@15 April: अब तक 405 की मौत; कुल 1430 मरीज ठीक हुए, 30 राज्यों में इससे कम मरीज

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 1033 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार 487 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 393 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 18 मरीज और मध्य प्रदेश 3 मरीजों की जान गई।

Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2020 3:08 AM IST / Updated: Apr 15 2020, 07:04 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 11884 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 405 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अब तक 1430 लोग ठीक हे चुके हैं। यह राहत वाली बात है। 30 राज्यों में इससे कम मरीज हैं। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक संक्रमण के 10,363 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 1,211 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 179 लोग ठीक हुए। भारत में अभी तक 1,036 लोग ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक भारत में 339 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 31 मौतें हुई हैं।

3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन की समय सीमा को 3 मई तक बढ़ा दी है। 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे उन्होंने देश को संबोधित करते हुए 19 दिनों तक लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया। इससे पहले 24 मार्च की आधी रात से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसकी समय सीमा 14 अप्रैल को पूरी हो रही थी। लेकिन कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया गया। पीएम के ऐलान से पहले ही देश के 8 राज्यों में पहले ही लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाया जा चुका था। 

राज्यों का हाल

महाराष्ट्र- राज्य में बुधवार को एक अस्पताल के 10 और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। अब तक कोरोना की चपेट में आए 35 कर्मचारियों का इलाज अस्पताल खुद करा रहा है। धारावी में 5 नए मरीज मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या 60 हो गई, धारावी में 7 लोगों की जान गई है। मुंबई में अफवाह फैलाने के आरोप में विनय दुबे नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुंबई में मंगलवार को संक्रमण के 350 मामले सामने आए। इस महामारी से अब तक 178 लोगों की मौत हुई, तो सबसे ज्यादा 259 लोग ठीक भी हुए हैं। यहां संक्रमित मरीजों की सख्या 2684 हो गई है। वहीं, मुंबई के हॉस्पिटल में 29 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली है। 

मध्यप्रदेश- मंगलवार को यहां 206 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब शहर में मरीजों की संख्या बढ़कर 686 पर पहुंच गई। भोपाल में 2 साल की बच्ची समेत 16 नए संक्रमित मिले, अब यहां 160 मरीज हैं। राजधानी में कोरोना से 5वीं मौत हुई। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 741 हो गई है। जबकि अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।  

गुजरात- बुधवार को राज्य में 56 नए केस आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 42 मामले अहमदाबाद से, 6 सूरत से ,तीन-तीन मामले वडोदरा और पंचमहल और बोटाड और खेडा से एक-एक मामले सामने आए। अहमदाबाद में पॉजिटिव केस की संख्या 404 और वडोदरा में 116 हो गई। वहीं बोटाड और खेडा में आज पहली बार पॉजिटिव केस मिले। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 695 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 2 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। 

राजस्थान- बुधवार को यहां 29 नए मरीज मिले। इससे पहले यहां मंगलवार को संक्रमण के 108 मामले सामने आए। इनमें जयपुर के 83 मरीजों के अलावा जोधपुर में 13, कोटा में 8, झालावाड़ में 2 और झुंझुनूं व जैसलमेर में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में इस बीमारी के सबसे ज्यादा 453 मरीज जयपुर में ही हैं। इसके बाद जोधपुर में 82, जबकि टोंक और बांसवाड़ा में 59-59 संक्रमित हैं। पूरे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1034 हो गई है। जबकि अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उत्तर प्रदेश- बुधवार को राज्य में 45 नए मरीज सामने आए। मंगलवार को 806 लोगों का सैंपल लिया गया था। लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में हुई टेस्टिंग में 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 660 तक पहुंच गई है। जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र28012364259178
केरल38617321102
कर्नाटक2771967110
गुजरात6956065930
उत्तरप्रदेश7356695511
तेलंगाना64451611018
राजस्थान104688814711
दिल्ली156115003130
हरियाणा1981405503
पंजाब1841442713
तमिलनाडु1242111011814
मध्यप्रदेश7416246453
लद्दाख170512-
जम्मू-कश्मीर2782443004
आंध्र प्रदेश5024751611
पश्चिम बंगाल2131693707
चंडीगढ़211407-
छत्तीसगढ़332013-
उत्तराखंड372809-
बिहार70402901
गोवा070205-
हिमाचल प्रदेश33181302
ओडिशा60411801
मणिपुर020101-
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 110110-
झारखंड1917-02
पुदुचेरी070601-
दादरा-नगर हवेली0101--
त्रिपुरा0202--
अरूणाचल प्रदेश0101--
असम3029-01
TOTAL11884100491430405

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!