कोरोना: देश में 11.9 लाख केस, 24 घंटे में 37,724 मामले मिले; जुलाई में अभी तक 6 लाख केस मिले

Published : Jul 22, 2020, 10:14 AM ISTUpdated : Jul 22, 2020, 11:11 AM IST
कोरोना: देश में 11.9 लाख केस, 24 घंटे में 37,724 मामले मिले; जुलाई में अभी तक 6 लाख केस मिले

सार

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के केस 11,92,915 पर पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 37,724 केस मिले हैं। वहीं, 648 लोगों ने महामारी के चलते अपनी जान गंवाई है। भारत में अब तक 7,53,050 लोग ठीक हो चुके हैं। 411133 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के केस 11,92,915 पर पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 37,724 केस मिले हैं। वहीं, 648 लोगों ने महामारी के चलते अपनी जान गंवाई है। भारत में अब तक 7,53,050 लोग ठीक हो चुके हैं। 411133 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। 

भारत में अब तक 28,732 की हुई मौत
देश में अब तक 28,732 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। पिछले 12 दिन से हर रोज 500 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। मंगलवार को कोरोना से 596 लोगों ने जबकि सोमवार को 675 लोगों ने दम तोड़ा था। 

21 जुलाई तक देश में 6 लाख केस मिले
भारत में जुलाई में रिकॉर्ड केस सामने आए हैं। इस महीने में 21 जुलाई तक 6 लाख केस मिले। यह अब तक सभी महीनों के कुल केसों से भी ज्यादा हैं। 30 जून तक भारत में 5.9 लाख लोग संक्रमित हुए थे। वहीं, अभी जुलाई पूरा खत्म भी नहीं हुआ, देश में करीब 12 लाख केस मिल चुके हैं।

किस महीने में कितने केस सामने आए
भारत में मई में 1.5 लाख केस सामने आए थे। वहीं, जून में बढ़ कर 4 लाख केस हो गए थे। लेकिन अकेले जुलाई में 21 तारीख तक 6 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 

वहीं, मौत की बात करें तो भारत में मई में 4267 लोगों की मौत हुई थी। जून में कोरोना से 11988 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, 21 जुलाई में 11325 लोगों की मौत हुई है। 

अब तक 1.4 करोड़ लोगों के टेस्ट हुए
भारत में अब हर रोज 3 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3,43,243 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें से  37,724 लोग संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक  1,47,24, 546 टेस्ट हुए हैं। 

 

 

यहां देखें कोविड19 सेंटर में क्या कर रहे मरीज

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल