coronavirus: देश के 23 राज्यों में ओमिक्रोन के 1700 केस; महाराष्ट्र में सबसे अधिक 510, जानिए कहां कितने मामले

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन (new variant Omicron) देश के 23 राज्यों में फैल चुका है। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार देश मे इसके अब तक 1700 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि यह राहत की बात है कि इसमें से 639 ठीक हो चुके हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2022 6:22 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण(corona virus infection) तेजी से फैलने लगा है। वहीं, कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन (new variant Omicron) देश के 23 राज्यों में फैल चुका है। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार देश मे इसके अब तक 1700 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि यह राहत की बात है कि इसमें से  639 ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत में वैक्सीनेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज से 15-18 साल की उम्र तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 10 करोड़ बच्चों का वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसी बीच केंद्र सरकार ने उन खबरों को नकारा है, जिनमें कहा गया कि भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम है।

देश में कोरोना अपडेट 

राज्यों के पास 19.84 करोड़ से अधिक बिना इस्तेमाल डोज
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 152.52 करोड़ (1,52,52,23,275) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। 19.84 करोड़ से अधिक (19,84,31,861) बिना इस्तेमाल की हुईं COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। 

corona virus update, 1700 cases of Omicron in the country KPA

देश में वैक्सीनेश, केस और टेस्टिंग की मौजूदा स्थिति
पिछले 24 घंटों में 23,30,706 वैक्सीन खुराक के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 145.68 करोड़ (1,45,68,89,306) से अधिक हो गया है। यह 1,56,67,018 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 10,846 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 3,42,95,407 हो गई है। नतीजतन, भारत की वसूली दर 98.20 प्रतिशत है।

पिछले 189 दिनों में 50,000 से कम दैनिक नए मामलों सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 33,750 नए मामले सामने आए हैं। भारत में एक्टिव केस 1,45,582 हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.42% हैं। 

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,78,990 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 68.09 करोड़ (68,09,50,476) कुल परीक्षण किए हैं।  देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 1.68% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 3.84% बताई गई है।

दुनिया में सबसे अधिक 65% वैक्सीनेशन भारत में
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (new variant Omicron) के बीच भारत में वैक्सीनेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज से 15-18 साल की उम्र तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 10 करोड़ बच्चों का वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसी बीच केंद्र सरकार ने उन खबरों को नकारा है, जिनमें कहा गया कि भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम है। क्लिक करके पढ़ें विस्तार से

यह भी पढ़ें
Omicron: दक्षिण अफ्रीका से टला खतरा; कर्फ्यू हटाया गया; जानिए नए साल में अपने देश में कहां-क्या स्थिति
ओमिक्रोन को लेकर WHO ने किया अलर्ट, दुनियाभर में एक हफ्ते में 11% केस बढ़े, भारत में तीसरी लहर का खतरा
Omicron : अमेरिका में बच्चों में तेज हुआ संक्रमण, भारत में 15-18 साल वालों के वैक्सीनेशन से पहले बढ़ी चिंता

Share this article
click me!