कोरोना अपडेट्स @ 24 April: 727 की मौत; 23,259 केस; 21.8% यानी 5080 हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 727 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक राहत भरी खबर है कि कोरोना संक्रमण से 5 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जो कुल मरीजों की संख्या के 21.8% से अधिक हैं। करीब 17 हजार लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 24, 2020 2:31 AM IST / Updated: Apr 24 2020, 05:09 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के अब तक 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 727 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक राहत भरी खबर है कि कोरोना संक्रमण से 5 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जो कुल मरीजों की संख्या के 21.8% से अधिक हैं। करीब 17 हजार लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। भारत में जहां एक ओर महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में केस बढ़ रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर से अच्छी खबर आ रही है। गोवा के बाद अब त्रिपुरा कोरोना मुक्त हो गया है।   

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बताया, त्रिपुरा में कोरोना वायरस का दूसरा मरीज निगेटिव पाया गया है। हमारा राज्य कोरोना मुक्त हो गया है। इससे पहले गोवा में भी सभी 7 मरीज ठीक हो गए। इसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कोरोना मुक्त होने का ऐलान किया था। 

भारत में हर रोज हो रहे 55 हजार टेस्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने बताया कि हमारी रोज 55 हजार टेस्ट करने की क्षमता हो गई है। दुनिया के मुकाबले हमारी मृत्यु दर 3%है और केस का डबलिंग रेट 8.78% के आसपास है। सोशल डिस्टेंसिंग को हम सोशल वैक्सीन के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कह रहे हैं। 


राज्यों के हाल

महाराष्ट्र: भारत मे कोरोना से सबसे प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां संक्रमित केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को 778 नए केस सामने आए। वहीं, 14 लोगों की मौत हुई। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 51 मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण के 6427 केस सामने आए हैं। वहीं, अब तक 282 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली: यहां गुरुवार को कोरोना वायरस के 128 मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुईं हैं। राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब 2,376 है, इसमें 1,518 सक्रिय मामले, 808 ठीक हो चुके मामले और 50 मौतें शामिल हैं।

गुजरात: संक्रमित राज्यों के मामले में गुजरात दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 2624 केस सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 217 लोग पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को 9 लोगों समेत कुल 112 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान: केसों के मामले में राजस्थान चौथे नंबर पर है। यहां अब तक 1964 केस सामने आए हैं। गुरुवार को 76 नए केस मिले। वहीं, अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राजस्थान में 451 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 107 लोग ठीक हुए हैं। 

मध्यप्रदेश: गुरुवार को मध्यप्रदेश में 100 नए केस सामने आए हैं। अब यहां संक्रमित केसों की संख्या 1687 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 83 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां 203 लोग ठीक हो चुके हैं। 

उत्तर प्रदेश: गुरुवार को उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए। यहां अब संक्रमण केसों की संख्या 1510 तक पहुंच गई है। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 206 लोग ठीक हो चुके हैं। 

बिहार: बिहार में पिछले 24 घंटे में 27 नए केस सामने आए हैं। यहां कुल केसों की संख्या 170 पहुंच गई है। अब तक 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 44 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र64275304840283
दिल्ली2376151880850
मध्यप्रदेश1687140120383
तमिलनाडु168391175220
राजस्थान2008150447331
गुजरात26242254258112
उत्तर प्रदेश1510128020624
तेलंगाना97069325225
आंध्र प्रदेश95578114529
केरल44712931602
कर्नाटक46329515018
जम्मू-कश्मीर4343379205
पश्चिम बंगाल51439610315
हरियाणा2759718303
पंजाब2832006617
बिहार1971514402
ओडिशा94603301
उत्तराखंड472324-
हिमाचल प्रदेश40201802
छत्तीसगढ़360828-
असम35151901
झारखंड46400402
चंडीगढ़271314-
लद्दाख180216-
अंडमान निकोबार 231211-
मेघालय1211-01
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी070304-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा020002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL23259 174525080727

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!