कोरोना अपडेट@17 April : 450 की मौत, पिछले 24 घंटे में 1062 नए मामले सामने आए, 26 की जान गई

भारत में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 13663 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वही, 450 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 1793 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 11420 का अभी भी इलाज चल रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 2:01 AM IST / Updated: Apr 17 2020, 04:28 PM IST

नई दिल्ली. भारत में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 13663 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वही, 450 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 1793 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 11420 का अभी भी इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 1063 नए मामले सामने आए। वहीं, 26 लोगों की मौत हुई है। भारत के महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अभी स्थिति सुधरती हुई नहीं दिख रही है। यहां पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा मामले सामने आए। महाराष्ट्र में अब तक 194 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 1640 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह आंकड़े https://www.covid19india.org/ से हैं। 

राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र- यहां गुरुवार को 286 नए केस सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मुंबई में मरीज मिले। मुंबई में कुल 2000 से ज्यादा पॉजिटिव हैं। यह राज्य के कुल संक्रमितों का करीब 65% है। मुंबई के बाद सबसे ज्यादा 430 मरीज पुणे में हैं। इसके बाद ठाणे, नागपुर, नासिक में संक्रित मरीज सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली- महाराष्ट्र के बाद दिल्ली ही सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। यहां अब तक 1640 केस सामने आए हैं। वहीं, 52 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 62 नए केस सामने आए। वहीं, 6 लोगों की मौत हुई। 

मध्यप्रदेश- राज्य में गुरुवार को 250 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को 197 पॉजिटिव केस मिले थे। इंदौर में गुरुवार को 256 से ज्यादा मामले सामने आए। यह किसी शहर में एक दिन में सामने आए केस में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 700 से ज्यादा हो गई है। भोपाल में भी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा है। राजधानी में अब तक 197 केस सामने आए हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1164 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 70 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तर प्रदेश- गुरुवार को राज्य में 70 नए केस सामने आए। अब तक यहां 800 से ज्यादा संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं, 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 68 लोग ठीक हुए हैं। 724 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा है। यहां अब तक 150 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, गौतम बुद्ध नगर में 82 लोग संक्रमित मिले हैं।

 राजस्थान- यहां गुरुवार को 55 नए केस सामने आए। राज्य में अब तक 1131 संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में इस बीमारी के सबसे ज्यादा 486 मरीज जयपुर में ही हैं। इसके बाद जोधपुर में 116, जबकि कोटा में 86 और टोंक 71 संक्रमित हैं। पूरे राज्य में अब तक कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र32022708300194
केरल39414724502
कर्नाटक3532588213
गुजरात11699097436
उत्तरप्रदेश8057246813
तेलंगाना70049518718
राजस्थान116999416411
दिल्ली164015505238
हरियाणा2151476503
पंजाब1971542914
तमिलनाडु1267107218015
मध्यप्रदेश116410397055
लद्दाख180414-
जम्मू-कश्मीर3142743604
आंध्र प्रदेश5725233514
पश्चिम बंगाल2551945110
चंडीगढ़211407-
छत्तीसगढ़332013-
उत्तराखंड372809-
बिहार83453701
गोवा070106-
हिमाचल प्रदेश35201302
ओडिशा60401901
मणिपुर020101-
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 12111-
झारखंड2826-02
पुदुचेरी070601-
दादरा-नगर हवेली0101--
त्रिपुरा0202--
अरूणाचल प्रदेश0101--
असम34280501
TOTAL13663114201793450

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!