Fight against corona @26March: इंदौर में 35 साल के मरीज की मौत, देश में इतनी कम उम्र का पहला केस

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 657 पहुंच गई है। जबकि गुजरात में एक शख्स की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। वहीं, 21 दिनों के लिए जारी लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 2:18 AM IST / Updated: Mar 26 2020, 07:25 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश के 25 राज्यों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 650 के पार पहुंच गई हैं, जिसमें 19 लोगों की जान भी चली गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 35 के मरीज ने दम तोड़ दिया। देश में इतनी कम उम्र में कोरोना से मौत का पहला मामला है। कोरोना वायरस से संक्रमित 43 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। बुधवार को देश में कोरोना से 3 मौतें हुईं हैं। पहले तमिलनाडु फिर मध्यप्रदेश के बाद तीसरी मौत गुजरात में हुई है। इसके बाद गुरुवार को देश में दो और लोगों की जान चली गई है। 

इस बीच, कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सड़क और परिवहन मंत्रालय ने अस्थायी तौर पर देश के सभी टोल प्लाजा पर शुल्क न लेने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इससे न केवल आपातकालीन सेवाओं की आपूर्ति में असुविधा कम होगी, बल्कि समय भी बचेगा। इधर, एयर इंडिया का विशेष विमान गुरुवार को इजरायल के 300 नागरिकों को लेकर तेल अवीव जाएगा।  

कश्मीर में पहली तो महाराष्ट्र में चौथी मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित 65 साल के बुजुर्ग ने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया है। श्रीनगर के हैदरपुरा का रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कांसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शख्स के परिवार के 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए है, जिनकी जांच रिपोर्ट बुधवार की शाम सामने आई है। गौरतलब है कि कश्मीर में मौत का यह पहला मामला है। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले संक्रमित ने 7 मार्च से 21 मार्च के बीच दिल्ली और सहारनपुर की यात्रा की। वह 7 से 9 मार्च तक निजामुद्दीन मस्जिद में रहा। फिर 9 मार्च को ट्रेन से देवबंद गया। 11 मार्च तक यहां दारुल उलूम में रुका। फिर 11 मार्च को ट्रेन से जम्मू के लिए निकला। यहां 12 से 16 मार्च तक एक मस्जिद में ठहरा। 16 मार्च को इंडिगो फ्लाइट से जम्मू से श्रीनगर पहुंचा। 18 मार्च तक सोपोर में ही रुका। 21 मार्च को अपने घर हैदरपुरा लौटा। तबीयत बिगड़ने पर 22 मार्च को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में भी 65 साल की महिला की मौत हुई।

Fight against corona @24March: 31 मार्च तक बंगाल लॉकडाउन, हिमाचल प्रदेश में लागू हुआ कर्फ्यू

देर रात तमिलनाडु में 3 नए मामले सामने आए

तमिलनाडु में कोविड-19 के 3 नए केस सामने आए हैं। इसमें 18 साल का युवा, 63 और 66 साल के दो बुजुर्ग शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 18 साल का युवा राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। जबकि एक मरीज थाईलैंड के नागरिक के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव पाया गया। इस वायरस से संक्रमित 63 साल का बुजुर्ग हाल ही में दुबई से लौटा था। इसे वलाजाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Fight against corona @23March: सभी घरेलू उड़ाने रद्द, पंजाब के बाद महाराष्ट्र में कर्फ्यू, 433 संक्रमित

गोवा में मिले 3 नए संक्रमित 

गोवा में बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित 3 और नए मरीज मिले हैं। यह तीनों हाल ही में विदेश से भारत लौटे हैं। इसमें से एक 25 साल का व्यक्ति स्पेन से जबकि 29 साल का शख्स ऑस्ट्रेलिया से लौटा था। वहीं, 55 साल का तीसरा संक्रमित अमेरिका की यात्रा के बाद देश आया था। 

Fight against corona @22March:31 मार्च तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन, 75 जिले लॉकडाउन, 396 पॉजिटिव केस

तीन मरीजों का टेस्ट निकला निगेटिव

पुणे के नायडू हॉस्पिटल में भर्ती तीन मरीजों का टेस्ट फिर से किया गया है। तीनों का ही कोरोना वायरस का सैंपल टेस्ट निगेटिव निकला है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Fight against corona @21March: शनिवार को सबसे ज्यादा 80 केस आए सामने, असम में 5 साल के बच्चे में फैला संक्रमण

कश्मीर में 1750 लोग आइसोलेशन में

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने कहा कि करीब 1750 ऐसे लोग जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की रही है उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मरीजों की संख्या 7 है, जिसमें से एक शख्स ठीक भी हो चुका है। 

Fight against corona @20March:22 मार्च को नहीं चलेगी कोई भी पैसेंजर ट्रेन, राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे टेस्ट

राज्यवार देखिए संक्रमण का आकंड़ा

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र124121104
केरल1181144-
कर्नाटक5147301
गुजरात4341-03
उत्तर प्रदेश4523111-
तेलंगाना41401-
राजस्थान3835301
दिल्ली3629601
हरियाणा312011-
पंजाब3130-01
तमिलनाडु2624101
मध्यप्रदेश2019-01
लद्दाख1313--
जम्मू-कश्मीर1110101
आंध्र प्रदेश1091-
पश्चिम बंगाल109-01
चंडीगढ़77--
छत्तीसगढ़66--
उत्तराखंड55--
बिहार43-01
गोवा33--
हिमाचल प्रदेश32-01
उड़ीसा22--
मणिपुर11--
मिजोरम11--
पुदुचेरी11--
TOTAL6786234317

*आंकड़े मार्च दोपहर 1 बजे तक* 

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!