देश में कोरोनाः अब तक 74 हजार केस, 1 दिन में ठीक हुए रिकॉर्ड 1871 मरीज, BSF के 9 और जवान पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 74 हजार 292 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3474 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि राहत की बात है कि एक दिन में रिकॉर्ड 1871 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, देश में अब तक 24 हजार 453 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : May 13, 2020 2:54 AM IST / Updated: May 13 2020, 10:05 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 74 हजार 292 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1026, तमिलनाडु में 716, दिल्ली में 406, गुजरात में 362, मध्यप्रदेश में 201, राजस्थान में 138, प. बंगाल में 110 और बिहार में 81 समेत 3474 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। जबकि 1 दिन में 1871 मरीज ठीक भी हुए। देश में अब तक 2415 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 24 हजार 453 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 70 हजार 756 संक्रमित हैं। 46 हजार 8 का इलाज चल रहा है। 22 हजार 454 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2293 मरीजों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि हमारे यहां कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर हर दिन बेहतर हो रही है। आज यह 31.7% पर है। कोरोना से मृत्यु की दर हमारे यहां दुनिया में सबसे कम 3.2% है।

Latest Videos

कोरोना अपडेट्स- 

 

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र- यहां मंगलवार को 1026 मामले सामने आए। ऑर्थर रोड जेल में 100 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार की कमेटी ने फैसला किया है कि राज्य में 50% कैदियों को टेम्परेरी बेल या पैरोल पर रिहा किया जाएगा। कमेटी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि कितने समय के लिए इन कैदियों को रिहा किया जाएगा। राज्य की जेलों में 35 हजार 239 कैदी हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 24427 हो गई है। जबकि अब तक 921 लोगों की मौत हो गई है। 

राजस्थान- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4126 हो गई है। यहां मंगलवार को संक्रमण के 138 नए केस आए। इनमें उदयपुर में 32, जयपुर में 22, कोटा में 5, झुंझुनूं में 2, पाली, चूरू, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में कोरोना से अब तक 117 की मौत हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3986 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 201 नए मामले सामने आए। माना जा रहा है कि जून-जुलाई में राज्य में मरीजों की संख्या 80 हजार से ज्यादा हो सकती है। जिसके मद्देनजर सरकार तैयारी कर रही है और संक्रमण के असर को कम करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 225 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1860 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91 मामले सामने आए। संक्रमण का असर 74 जिलों में फैल चुका है। सिर्फ चंदौली ही इससे बचा हुआ है। कुल मरीजों में 1184 जमाती हैं। 1873 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 82 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3664 हो गई है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र24,427183815125921
दिल्ली76395041251286
मध्यप्रदेश398619011860225
तमिलनाडु87186523213461
राजस्थान412615552454117
गुजरात890451213246537
उत्तर प्रदेश36641709187382
तेलंगाना132647282232
आंध्र प्रदेश2051949105646
केरल5253248904
कर्नाटक92546043331
जम्मू-कश्मीर93446945510
पश्चिम बंगाल21731363612198
हरियाणा78042738211
पंजाब1914171117132
बिहार87949138206
ओडिशा43731811603
उत्तराखंड69224601
हिमाचल प्रदेश66253503
छत्तीसगढ़59065300
असम65234002
झारखंड172907903
चंडीगढ़1871543003
लद्दाख422022-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13021001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी120309-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा15415202-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली01-01-
TOTAL74,29247,42024,4532,415

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो