देश में कोरोनाः 78 हजार से अधिक मरीज, 1 दिन में मिले 3725 नए केस, ठीक हुए रिकॉर्ड 1946 संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हजार से अधिक हो गई है। 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1946 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 3725 नए मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा मरीज मिले। देश में अब तक 26 हजार 400 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 2251 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

Asianet News Hindi | Published : May 14, 2020 3:21 AM IST / Updated: May 14 2020, 09:21 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3725 नए मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा मरीज मिले। बुधवार को 1495 संक्रमित मिले। इधर, 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1946 मरीज ठीक हुए। यह एक दिन में मरीजों के स्वस्थ होने की सबसे बड़ी संख्या है। देश में अब तक 26 हजार 400 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 2251 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 कोरोना संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।

Latest Videos

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र- राज्य में बुधवार को 1495 मरीज सामने आए, जबकि 54 की मौत हुई। अब तक राज्य में 975 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, 5547 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अकेले मुंबई में कोरोना के 15 हजार 747 केस हैं। यहां बुधवार को 800 मामले सामने आए। राजधानी में अब तक 595 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को 40 लोगों ने दम तोड़ा। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 25922 हो गई है। जबकि अब तक 975 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 5547 कोरोना के शिकार ठीक भी हुए हैं। 

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 359 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 346 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 7998 हो गई है। जबकि अब तक 2858 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 106 कोरोना के शिकार मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4173 हो गई है। प्रदेश में बुधवार को 187 मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 91 इंदौर, जबकि 45 भोपाल के हैं। राजधानी में मरीजों का आंकड़ा 864 से बढ़कर 909 हो गया। यहां अब तक 232 लोगों की मौत हो चुका है। जबकि अब तक 2004 लोग ठीक हो चुके हैं। 

राजस्थान- राज्य में बुधवार को 202 केस सामने आए। इसमें जयपुर में 61, जालौर में 28, पाली में 27 और उदयपुर में 22 संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार को संक्रमण के 138 नए मामले मिले थे। इनमें उदयपुर में 32, जयपुर में 22, कोटा में 5, झुंझुनूं में 2, पाली, चूरू, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में कोरोना से अब तक 117 की मौत हो चुकी है। साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 4328 हो गई है। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3758 हो गई है। राज्य में बुधवार को 94 केस सामने आए। यहां अब तक जेल में बंद 22 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आगरा सेंट्रल जेल में 11, जबकि मुरादाबाद जेल में 6 कैदी संक्रमित थे। फिलहाल सभी स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में अब तक 86 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1965 लोग ठीक हो चुके हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र25992174005547975
दिल्ली799850342858106
मध्यप्रदेश417349372004232
तमिलनाडु92276987217664
राजस्थान432816342573121
गुजरात926851403562566
उत्तर प्रदेश37581707196586
तेलंगाना136739493934
आंध्र प्रदेश2137948114247
केरल5354149004
कर्नाटक95947445133
जम्मू-कश्मीर97149546610
पश्चिम बंगाल22901381702207
हरियाणा79336441811
पंजाब1924169220032
बिहार95356438207
ओडिशा53839214303
उत्तराखंड72254601
हिमाचल प्रदेश67263503
छत्तीसगढ़59045500
असम80374002
झारखंड177878703
चंडीगढ़1911583003
लद्दाख432122-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13011101
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी130409-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा15415202-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली01-01-
TOTAL78,05549,09926,4002,551

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!

Latest Videos

मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral