
नई दिल्ली। देश में कोरोना के केसों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले तीन महीनों में शुक्रवार को सबसे अधिक कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं। देश के पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना केसों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांचों राज्यों के स्वास्थ्य प्रमुखों को पत्र भेजकर कोविड केसों में एहतियात बरतने और अंकुश लगाने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा है।
भारत में कोविड के नए आंकड़ें...
देश भर में शुक्रवार को कोविड संक्रमितों की संख्या 4041 दर्ज की गई हैं। बीते 11 मार्च के बाद से देश में एक दिन में दर्ज किए गए कोरोना पॉजिटिव केसस की यह सबसे अधिक संख्या हैं। हालांकि, देश के अधिकतर हिस्सों में कोरोना को लेकर सारे प्रतिबंध करीब करीब खत्म हो चुके हैं। मास्क का भी उपयोग विरले की किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में महामारी की शुरुआत के बाद से 43.17 मिलियन कोविड संक्रमित केस आए। देश में अबतक कोरोना की वजह से 524,651 हताहत हुए हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मौतों की संख्या काफी अधिक है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.95% है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक पॉजिटिव केस
पिछले कोरोना की लहर में महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा हॉटस्पाट था। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना केसों में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। प्रदेश में इस सप्ताह सकारात्मकता दर 8% से अधिक है। राज्य की राजधानी मुंबई में पिछले महीने की तुलना में मई में अस्पताल में भर्ती होने में 231% की वृद्धि देखी गई। जबकि मई में अस्पताल में भर्ती सिर्फ 215 थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों को चेताया
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को भेजे गए 3 जून के पत्रों के अनुसार, केंद्र ने पांच राज्यों – महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु को बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए कहा है। मंत्रालय ने इन राज्यों को कोविड के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सख्त निगरानी बनाए रखने और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें:
शरीर में इस तरह छुपाकर महिला लाई थी ड्रग्स, मुंबई पहुंचते ही एनसीबी ने किया अरेस्ट
कनार्टक में हिजाब पहन कर स्कूल पहुंची 6 छात्राएं निलंबित, एक दर्जन से अधिक छात्राओं को किया गया वापस
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.