
नई दिल्ली। पूरा देश स्वतंत्रता मिलने की 77वीं वर्षगांठ (Independence Day 2024) मनाने की तैयारी कर रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ है। आजादी की लड़ाई में लाखों वीर सपूतों ने बलिदान दिया था। आइए भारत को मिली आजादी के बारे में 20 खास फैक्ट्स पर नजर डालते हैं।
1. 1857 में सिपाही विद्रोह के साथ भारत का स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ था।
2. 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे और स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए थे।
3. महात्मा गांधी ने 1920 में असहयोग आंदोलन शुरू किया था।
4. 1930 में महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह किया था। इसके लिए उन्होंने दांडी यात्रा की थी।
5. महात्मा गांधी ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था।
6. सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में इंडियन नेशनल आर्मी (INA) की स्थापना की थी।
7. दूसरे विश्व युद्ध में INA ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
8. ब्रिटिश सरकार ने 1946 में कैबिनेट मिशन भारत भेजा था।
9. कैबिनेट मिशन ने भारत के लिए संघीय ढांचे का प्रस्ताव रखा था।
10. जवाहरलाल नेहरू 1946 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।
11. 1947 में ब्रिटिश सरकार भारत को आजादी देने के लिए तैयार हुई थी।
12. 18 जुलाई 1947 को इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट पास हुआ था।
13. इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट द्वारा ब्रिटिश इंडिया को भारत और पाकिस्तान दो देशों में बांटा गया।
14. रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा के रूप में स्थापित की गई थी।
यह भी पढ़ें- गांधी से लेकर बोस तक इन 15 वीर सपूतों ने आजादी के लिए किया बड़ा संघर्ष
15. महात्मा गांधी भारत के बंटवारे के खिलाफ थे।
16. 15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी की घोषणा हुई थी।
17. जवाहरलाल नेहरू ने लाल किला पर तिरंगा झंडा फहराया था।
18. 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था।
19. 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था।
20. 26 जनवरी 1950 को भारत गणतंत्र बना था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.