Afghanistan के हालात भारत के लिए चुनौती, हमें हर स्थिति के लिए रहना होगा तैयार: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘रक्षा मंत्रालय एकीकृत युद्ध समूहों के गठन पर बहुत गंभीरता से विचार कर रहा है। युद्ध के दौरान त्वरित निर्णय लेना एक महत्वपूर्ण फैक्टर हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 29, 2021 9:45 AM IST

नई दिल्ली. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत की रणनीतियों को लेकर उहापोह की स्थिति है। इन स्थितियों के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अफगानिस्तान में बदलते समीकरण भारत के लिए चुनौती हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत सरकार 15 अगस्त के बाद से अपनी अफगान नीति पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर है।

इसे भी पढ़ें- पंजशीर के शेरों को हराने के लिए तालिबान की नई चाल, अब गोला-बारूद नहीं बल्कि इंटरनेट के जरिए जीतने की कोशिश?
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘रक्षा मंत्रालय एकीकृत युद्ध समूहों के गठन पर बहुत गंभीरता से विचार कर रहा है। युद्ध के दौरान त्वरित निर्णय लेना एक महत्वपूर्ण फैक्टर हैं। ये समूह न सिर्फ जल्दी फैसले लेने में मदद करते हैं बल्कि एकीकृत फाइटिंग यूनिट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी करते हैं।‘ राजनाथ सिंह ने कहा- अफगानिस्तान में बदलते समीकरण भारत के लिए एक चुनौती के रूप में सामने आए हैं।

Latest Videos

इसे भी पढ़ें- देश को मिला स्वदेश निर्मित जहाज़ 'विग्रह', पूर्वी समुद्र तट पर होगा तैनात, जानें क्या है इसमें खास

राजनाथ सिंह ने कहा- युद्धों के दौरान त्वरित निर्णय लेना एक महत्वपूर्ण कारक है। ये समूह न केवल तेजी से निर्णय लेने की सुविधा प्रदान करेंगे बल्कि एकीकृत लड़ाकू इकाइयों की संख्या में भी वृद्धि करेंगे। उन्होंने कहा- आज दुश्मन को सीमा के अंदर घुसने की आवश्यकता नहीं रह गयी है। वह सीमा के बाहर से भी हमारी सिक्योरिटी को निशाना बना सकता है। ग्लोबल पावर ने पहले से ही बदलती सुरक्षा चुनौतियों में और भी इजाफ़ा किया है। 

राजनाथ सिंह ने कहा-  भारतीय वायुसेना के नेक्स्ट जनरेशन पआइटर प्लेन का 20 साल का इंतजार खत्म हुआ है। आज वायु सेना के पास राफेल जैसे फाइटर प्लेन हैं और अब भारत की संप्रभुता, अखंडता, सीमा सुरक्षा को लेकर किसी भी चुनौती का जवाब देने की हमारी ताकत बहुत बढ़ गई है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक