रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CISF को दी ‘सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी’ की ट्रॉफी, छठी बार जीता अवार्ड

Published : Feb 24, 2020, 05:26 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CISF को दी ‘सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी’ की ट्रॉफी, छठी बार जीता अवार्ड

सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सीआईएसएफ को इस साल गणतंत्र दिवस परेड पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और अन्य सहायक दस्तों में सर्वश्रेष्ठ मार्च करने वाली टुकड़ी की ट्रॉफी प्रदान की

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सीआईएसएफ को इस साल गणतंत्र दिवस परेड पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और अन्य सहायक दस्तों में सर्वश्रेष्ठ मार्च करने वाली टुकड़ी की ट्रॉफी प्रदान की।

रक्षा मंत्रालय के साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय पर एक समारोह का आयोजन किया गया जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक राजेश रंजन, टुकड़ी कमांडर उप कमांडेंट प्रभसिमरन सिंह और बल के अन्य अधिकारियों ने रक्षा मंत्री सिंह से ट्रॉफी प्राप्त की।

छठी बार यह पुरस्कार जीता

सीआईएसएफ की 148 सदस्यों की टुकड़ी ने जब इस बार 26 जनवरी को राजपथ पर परेड में भाग लिया तो पीले रंग की पगड़ियों से वे अलग ही पहचान में आ रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि बल ने छठी बार यह पुरस्कार जीता है। सीआईएसएफ देश के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में शामिल है और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास
Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!