Delhi Mumbai Weather Update: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, मुंबई में सुबह-सुबह बारिश क्यों?

Published : Jan 01, 2026, 12:04 PM IST

WEATHER ALERT: नए साल 2026 की शुरुआत में दिल्ली AQI 371 के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर बना, रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ी, जबकि मुंबई में सुबह असामान्य बारिश। IMD ने ठंड बढ़ने की दी चेतावनी। जानें उल्टा मौसम, स्वास्थ्य चेतावनी और दोनों शहरों के ताला हालात।

PREV
17
देश की राजधानी ज़हरीली हवा में घिरी रही, आर्थिक राजधानी बारिश से भीग गई

IMD Weather Warning: नए साल 2026 की शुरुआत भारत के दो सबसे बड़े शहरों के लिए बिल्कुल अलग-अलग मौसम लेकर आई। एक तरफ दिल्ली स्मॉग, प्रदूषण और भीषण ठंड की गिरफ्त में दिखी, तो दूसरी तरफ मुंबई में नए साल की सुबह बारिश ने लोगों को चौंका दिया।

27
क्या दिल्ली की हवा नए साल पर भी ‘बहुत खराब’ रही?

नए साल के पहले ही दिन दिल्ली की हवा ने राहत नहीं दी। गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। सुबह-सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे इलाकों में घना स्मॉग छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

37
क्या दिल्ली की हवा नए साल पर भी ‘बहुत खराब’ रही?

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि दिल्ली गुरुवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर बनकर सामने आई। नोएडा (AQI 364) दूसरे स्थान पर रहा, जबकि गाजियाबाद (338) और ग्रेटर नोएडा (336) भी बेहद खराब हवा वाले शहरों की सूची में शामिल रहे।

47
पिछले छह सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन क्यों बना रिकॉर्ड?

गंभीर प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली में इस बार ठंड भी अपने चरम पर दिखी। बुधवार को अधिकतम तापमान सिर्फ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले छह सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। यह सामान्य तापमान से करीब 6.2 डिग्री कम था। IMD के अनुसार, इससे पहले इतना कम तापमान 31 दिसंबर 2019 को दर्ज किया गया था, जब दिन का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। न्यूनतम तापमान भी 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से थोड़ा नीचे था।

57
क्या 3 जनवरी से और बढ़ेगी ठंड?

मौसम विभाग का कहना है कि 3 जनवरी से ठंड और बढ़ सकती है। हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली ठंडी उत्तरी हवाएं दिल्ली की ओर बढ़ रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है। इसका मतलब साफ है कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

67
नए साल की सुबह मुंबई में बारिश क्यों हुई?

जहां दिल्ली में लोग स्मॉग और ठंड से जूझते दिखे, वहीं मुंबई में 2026 की शुरुआत बारिश के साथ हुई। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मुंबई के कई इलाकों, खासकर आइलैंड सिटी, में बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर तेज़ बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। 6:15 बजे के बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई, लेकिन नए साल की सुबह बारिश ने मुंबईवासियों को जरूर हैरान कर दिया।

77
क्या 2026 की शुरुआत मौसम के लिहाज़ से चेतावनी है?

दिल्ली में ज़हरीली हवा और रिकॉर्ड तोड़ ठंड, और मुंबई में असामान्य बारिश-यह साफ संकेत है कि मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है। IMD की चेतावनियों के बीच आने वाले दिनों में मौसम पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories