दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को 7 हजार बोनस, केजरीवाल बोले- डबल होगी त्योहारों की खुशियां

Published : Nov 06, 2023, 11:38 AM ISTUpdated : Nov 06, 2023, 02:51 PM IST
Arvind Kejriwal

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को घोषणा किया कि ग्रुप बी के नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस दिया जाएगा। 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को सात हजार रुपए बोनस देने का फैसला किया है। सोमवार को इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने की। बोनस ग्रुप बी के नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को मिलेगा। इनकी संख्या करीब 80 हजार है। इसपर सरकार को 56 करोड़ रुपए खर्च करना पड़ेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारी मेरा परिवार हैं। आज उनके लिए मैं एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले आठ साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज, आदि के क्षेत्र में जितने काम किए हैं। उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हमारे दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं।"

 

 

कर्मचारियों को मिलेगा 7-7 हजार रुपए बोनस

सीएम ने कहा, "ये महीना त्योहारों का महीना है। इस त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार का बोनस दे रहे हैं। ये फैसला हमने दिल्ली सरकार की तरफ से लिया है। इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं।"

बोनस देने पर खर्च होंगे 56 करोड़ रुपए

उन्होंने कहा, "बोनस देने पर 56 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इससे हमारे कर्मचारियों के घरों में त्योहारों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। एक सरकार के रूप में हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास जारी रहेंगे। सभी कर्मचारियों को दिवाली की अग्रिम बधाई।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला