डेटिंग ऐप पर मिली महिला के साथ क्रिकेटर ने होटल में किया सेक्स, फिर मुश्किल में फंस गई जान

दिल्ली के एक क्रिकेटर ने कोलकाता में डेटिंग ऐप पर मिली महिला के साथ होटल में सेक्स किया। वह महिला हनीट्रैप गैंग की सदस्य थी। क्रिकेटर का वीडियो बना लिया गया और उसे ब्लैकमेल किया गया। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2022 9:34 AM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के एक जानमाने क्रिकेटर को डेटिंग ऐप पर मिली महिला के साथ मस्ती करना महंगा पड़ गया। वह महिला के साथ सेक्स के लिए होटल गया था। बाद में पता चला कि महिला हनीट्रैप गैंग की सदस्य थी। ब्लैकमेलिंग से जान मुश्किल में पड़ी तो क्रिकेटर को पुलिस के पास जाना पड़ा। 

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनपर क्रिकेटर को हनीट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। क्रिकेटर की प्रतिष्ठा की सुरक्षा के लिए पुलिस ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ऋषव चंदा, शुभोंकर विश्वास और शिव सिंह के रूप में हुई है। 

फरार है मास्टरमाइंड
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनी ट्रैपिंग रैकेट का मास्टरमाइंड फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। क्रिकेट अक्टूबर के अंत में कोलकाता में मैच खेलने गया था। उसे साल्ट लेक इलाके के एक पॉश होटल में ठहराया गया था। यहीं वह एक डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी के संपर्क में आया।

एक नवंबर को क्रिकेटर बागुईआटी इलाके के बस स्टॉप पर चारों आरोपियों से मिला था। यहां आरोपियों ने क्रिकेटर को कुछ लड़कियों की तस्वीरें दिखाई थी और क्रिकेटर से उनमें से एक को चुनने के लिए कहा था। क्रिकेटर ने तस्वीरों में से एक लड़की की फोटो को चुना। इसके बाद आरोपियों ने क्रिकेटर की मुलाकात उस लड़की से कराई। क्रिकेटर ने होटल में लड़की के साथ वक्त बिताया। इस दौरान चुपके से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। 

इज्जत बचाने के लिए क्रिकेटर ने दिया पैसा
कुछ दिन बाद चारों आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क किया और उसे वीडियो दिखाया। इसके बाद बाद मोटी रकम की मांग की। इज्जत बचाने के लिए पीड़ित ने तुरंत आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में नेट बैंकिंग द्वारा 60 हजार रुपए ट्रांस्फर कर दिया। इसके साथ ही क्रिकेटर ने आरोपियों को अपनी सोने की चेन और कीमती मोबाइल फोन भी दे दिया।

यह भी पढ़ें- Chhawla rape case: सुप्रीम कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी, गैंगरेप के बाद 19 साल की लड़की की हुई थी हत्या

इसके बाद पीड़ित को और अधिक पैसे के लिए ब्लैकमेल किया जाने लगा। अंत में क्रिकेटर ने 2 नवंबर को बागुईआटी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और घटना के बारे में जानकारी दी। क्रिकेटर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें- विप्रो से भी ज्यादा अमीर है तिरुपति मंदिर, 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति, बैंकों में रखा 12.75 टन सोना
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Uttarakhand में फंसे कांवड़ियों के लिए भगवान बनकर पहुंची SDRF #Shorts
Assam Flood: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही...52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित
PM Modi LIVE: विश्व टी-20 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत
हाथरस हादसा: चढ़ावा ना लेने वाला नारायण साकार कैसे बना करोड़ों का मालिक
हाथरस हादसा: बाबा नारायण हरि पर क्यों खामोश हैं नेता...सरकार और विपक्ष दोनों मौन?