MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • विप्रो से भी ज्यादा अमीर है तिरुपति मंदिर, 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति, बैंकों में रखा 12.75 टन सोना

विप्रो से भी ज्यादा अमीर है तिरुपति मंदिर, 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति, बैंकों में रखा 12.75 टन सोना

नई दिल्ली। तिरुपति के विश्व प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की कुल संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रुपए है। यह मंदिर विप्रो, नेस्ले, ओएनजीसी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों से भी अधिक अमीर है। तिरुपति मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा किया जाता है। 1933 में अपनी स्थापना के बाद इसने पहली बार मंदिर की नेट संपत्ति की घोषणा की है। मंदिर की संपत्ति में बैंकों में जमा किया गया 10.25 टन सोना, 2.5 टन सोने के गहने, बैंकों में जमा लगभग 16,000 करोड़ रुपए और पूरे भारत में 960 संपत्तियां शामिल हैं। ये सभी कुल मिलाकर  2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 07 2022, 01:03 PM IST| Updated : Nov 07 2022, 01:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मंदिर की यह संपत्ति भारत की कई बड़ी कंपनियों से अधिक है। विप्रो की संपत्ति 2.14 लाख करोड़ रुपए, अल्ट्राटेक सीमेंट की संपित्ति 1.99 लाख करोड़ रुपए है। नेस्ले इंडिया की संपत्ति 1.96 लाख करोड़ रुपए है। सरकारी कंपनी ओएनजीसी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की संपत्ति भी मंदिर से कम है। वर्तमान में भारत में सिर्फ दो दर्जन ऐसी कंपनियां हैं जिनकी संपत्ति मंदिर की संपत्ति से अधिक है।
 

25

मंदिर से अधिक संपत्ति वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (17.53 लाख करोड़ रुपए), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (11.76 लाख करोड़ रुपए), एचडीएफसी बैंक (8.34 लाख करोड़ रुपए), इंफोसिस (6.37 लाख करोड़ रुपए), आईसीआईसीआई बैंक (6.31 लाख करोड़ रुपए), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (5.92 लाख करोड़ रुपए), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (5.29 लाख करोड़ रुपए), भारती एयरटेल (4.54 लाख करोड़ रुपए) और आईटीसी (4.38 लाख करोड़ रुपए) शामिल हैं। 
 

35

तिरुपति मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम लगातार समृद्ध हो रहा है। मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले नकद और सोने के चढ़ावे में वृद्धि जारी है। इसके साथ ही बैंकों में जमा पैसे से भी ब्याज के रूप में आमदनी हो रही है।
 

यह भी पढ़ें- जारी रहेगा EWS कोटा, सुप्रीम कोर्ट की लगी मुहर, कहा- संविधान के खिलाफ नहीं गरीब सवर्णों को मिला आरक्षण

45

मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि भक्तों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सात पहाड़ियों पर कॉटेज और गेस्ट हाउस बनाए गए हैं। इसकी कीमत के अनुमान में अंतर हो सकता है। इसके साथ ही बेशकीमती प्राचीन  गहनों की सही कीमत का भी अंदाजा लगाना संभव नहीं है। इसलिए मंदिर की कुल संपत्ति और अनुमानित सामान्य संपत्ति में अंतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- महाठग सुकेश ने लिखी LG को तीसरी चिट्ठी, AAP नेताओं के बारे में कही एक और सनसनीखेज बात
 

55

तिरुपति मंदिर विशाल सात पहाड़ियों पर स्थित है। इसे भगवान वेंकटेश्वर का निवास स्थान माना जाता है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा फरवरी में 2022-23 के लिए 3,100 करोड़ रुपए बजट पेश किया गया था। इसमें अनुमान लगाया गया था कि बैंकों में जमा धन से 668 करोड़ रुपए का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा भक्तों से 1,000 करोड़ रुपए का दान मिलने की भविष्यवाणी की गई थी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र और नई दिल्ली में बड़ी संख्या में मंदिरों का संचालन किया जाता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved