Delhi Lok Sabha Election 2024: जन की बात एग्जिट पोल, भाजपा को मिल सकती है सभी 7 सीटों पर जीत

Published : Jun 03, 2024, 02:03 PM ISTUpdated : Jun 03, 2024, 02:39 PM IST
Election

सार

जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा को सभी सातों सीटों पर जीत मिल सकती है। 2019 के आम चुनाव में यहां की सभी 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के 7 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को बड़ी सफलता मिल सकती है। जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी सभी सातों सीटों को जीत सकती है। 

दिल्ली में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना आप-कांग्रेस के गठबंधन से हुआ है। एग्जिट पोल के अनुसार आप और कांग्रेस का गठबंधन भी भाजपा को दिल्ली में नुकसान नहीं पहुंचाया है। लोगों ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए वोट दिया है।

दिल्ली में भाजपा ने काट दिए थे छह सांसदों को टिकट

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने में भाजपा ने बड़े फैसले लिए थे। पार्टी ने यहां छह सांसदों के टिकट काट दिए थे। सिर्फ मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया गया था। भाजपा ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया था।

उत्तर पूर्व दिल्ली के लिए मनोज तिवारी, दक्षिण दिल्ली के लिए रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली के लिए कमलजीत सहरावत और चांदनी चौक के लिए प्रवीण खंडेलवाल भाजपा उम्मीदवार थे। हर्ष मल्होत्रा ​​और योगेन्द्र चंदोलिया को क्रमशः पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया था।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन लोकसभा चुनाव में उसे जीत नहीं मिलती। आप की ओर से इस बार के चुनाव में इस स्थिति को बदलने की पूरी कोशिश की गई। शराब घोटाला मामले में जेल गए सीएम अरविंद केजरीवाल जमानत पर बाहर आए और चुनाव प्रचार किया। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की जीत होती है तो उन्हें वापस तिहाड़ जेल नहीं जाना होगा। 

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले PM मोदी का हैंड रिटेन नोट्स, कन्याकुमारी की यात्रा में मिले अनुभव को किया साझा

अरविंद केजरीवाल की ओर से अपनी जमानत की अवधि बढ़वाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन कोर्ट में उनके मामले में तत्काल सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्हें दो जून को जमानत की अवधि पूरी होने पर सरेंडर करना पड़ा। दरअसल, कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दिया था। वह फिर से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- भारत ने लोकसभा चुनाव 2024 में बनाया रिकॉर्ड, 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान में लिया भाग, G7 देशों के Voters का 1.5 गुना

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा