इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मुंबई की दूरी महज 12 घंटे में कीजिए पूरी, एक लाख cr. की है परियोजना

Published : Dec 10, 2022, 09:58 PM IST
इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मुंबई की दूरी महज 12 घंटे में कीजिए पूरी, एक लाख cr. की है परियोजना

सार

गडकरी शनिवार को रीवा और सीधी के बीच 1,004 करोड़ रुपये की लागत से 2.82 किलोमीटर लंबी सुरंग सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

Greenfield Expressway: दिल्ली से मुंबई की यात्रा सड़क र्मा से जल्द ही महज 12 घंटे में तय हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देश में पांच ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे दिसंबर महीने में पूरा हो जाएगा। इससे देश की राजधानी से आर्थिक राजधानी के बीच की दूरी महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 1,382 किलोमीटर लंबा होगा। इसकी कीमत एक लाख करोड़ रुपए है। एमपी में इसका 245 किलोमीटर का हिस्सा जिसकी लागत 20,000 करोड़ रुपये है, लगभग लगभग पूरा हो चुका है। 

लंबी सुरंग सड़क का उद्घाटन

गडकरी ने बताया कि दिल्ली और मुंबई के बीच एक्सप्रेसवे दिसंबर में लगभग पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के बनने से दोनों बड़े शहरों की दूरी 12 घंटे में तय की जा सकती है। वह शनिवार को रीवा और सीधी के बीच 1,004 करोड़ रुपये की लागत से 2.82 किलोमीटर लंबी सुरंग सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने 2443.89 करोड़ रुपये की सात सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

नर्मदा की परिक्रमा करने के लिए किया जा रहा सड़क निर्माण

उन्होंने नर्मदा परिक्रमा को सुविधाजनक बनाने के लिए आने वाले करोड़ों के निवेश वाली सड़कों के बारे में भी बताया। कहा कि मध्य प्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी के चारों ओर सड़कें बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग इसकी परिक्रमा कर सकें। गडकरी ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना की। चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने पिछली यूपीए सरकार के समय में लगातार तीन बार कृषि विकास दर में प्रथम पुरस्कार जीता है। मैं उस समय भाजपा का अध्यक्ष था। उन्होंने कहा कि कृषि विकास से औद्योगिक विकास भी होता है। औद्योगिक विकास के लिए जल-शक्ति, परिवहन और संचार- चार चीजों की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मध्यप्रदेश विकास गतिविधियों से गुलजार है। कभी यह बीमारू राज्य था लेकिन अब मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल है जो उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

हिमाचल के मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, वीरभद्र सिंह के विरोधी यूथ लीडर से सीएम बनने की कहानी

गणित से मास्टर्स मुकेशअग्निहोत्री का पत्रकार से लेकर हिमाचल के डिप्टी CM तक का सफर

हिमाचल प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री: जानिए क्यों पिछड़ गईं प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू कैसे बढ़े आगे

हिमाचल में इस बार केवल एक महिला MLA, जानिए कब कितनी महिलाएं पहुंची विधानसभा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?