रेप पीड़िता लड़की का डिटेल जानने आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, राहुल गांधी बोले-थोड़ा वक्त दीजिए सारे जवाब दूंगा

Published : Mar 19, 2023, 11:40 AM ISTUpdated : Mar 19, 2023, 03:50 PM IST
Rahul Gandhi

सार

स्पेशल सीपी (एल एंड ओ) एसपी हुड्डा ने कहा कि 30 जनवरी को राहुल गांधी के बयान के बारे में बात करने के लिए पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न को लेकर बयान दिया था।

Delhi Police at Rahul Gandhi residence: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और रेप पीड़िता का डिटेल मांगा। हालांकि, करीब दो घंटे पुलिस को इंतजार करवाने के बाद राहुल गांधी ने स्पेशल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात किया और थोड़ा वक्त मांगा। पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया है जिसमें 'यौन उत्पीड़न' पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगी गई थी जिसका उल्लेख उन्होंने भारत जोड़ो के दौरान अपने भाषण में किया था। इससे पहले 15 मार्च को दिल्ली पुलिस की एक टीम नोटिस दी थी। तब दिल्ली पुलिस ने बताया था कि उनको 3 घंटे तक कांग्रेस नेता के घर के बाहर इंतजार करना पड़ा था। गांधी उस दिन पुलिस टीम से मिलने नहीं आए थे।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी ने कुछ मांगा है। हुड्डा ने कहा कि हमने राहुल गांधी से उनके बयान के संंबंध में जानकारी मांगी है। राहुल गांधी ने कुछ वक्त मांगा है और कहा कि वो जानकारी देंगे। स्पेशल कमिश्नर हुड्डा ने बताया कि राहुल बोले कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वे बहुत सारे लोगों से मिले हैं। सारी कड़ियां जोड़ने में थोड़ा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी से आगे भी उनसे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस टीम पहुंची राहुल के घर

स्पेशल सीपी (एल एंड ओ) एसपी हुड्डा ने कहा कि 30 जनवरी को राहुल गांधी के बयान के बारे में बात करने के लिए पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न को लेकर बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि वह कई महिलाओं से मिले, जिन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है लेकिन पुलिस से संपर्क नहीं किया। हुड्डा ने कहा कि पुलिस विवरण हासिल करने की कोशिश कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

दूसरे अटेंप्ट में पुलिस दे पाई नोटिस

दरअसल, 15 मार्च को पुलिस नोटिस देने पहुंची तो उनको रिसीव नहीं कराया जा सका। पुलिस तीन घंटे इंतजार के बाद लौट आई। अगले दिन एसएसपी खुद नोटिस देने पहुंचे। राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे के बाद व्यक्तिगत रूप से रिसीव किया। नोटिस में राहुल गांधी से यौन उत्पीड़न के पीड़ितों का विवरण साझा करने के लिए कहा गया था, जिनसे वह श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिले थे और अपने भाषण में उनका उल्लेख किया था।

रेप पीड़िता के बारे में जानना चाहती है पुलिस

पुलिस ने बताया कि गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की एक घटना का जिक्र किया जहां एक लड़की ने बलात्कार समेत अपने साथ हुए अत्याचारों के बारे में बात करने के लिए उनसे संपर्क किया। गांधी ने पूछा कि क्या उन्हें पुलिस को बुलाना चाहिए लेकिन शर्म के डर से लड़की ने मना कर दिया।

कांग्रेस ने लगाया केंद्र सरकार पर परेशान करने का आरोप

कांग्रेस ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह अडानी-हिंडनबर्ग विवाद के संबंध में राहुल गांधी के सवालों को छिपाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही थी। कांग्रेस ने ट्वीट किया कि सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा पूरी होने के 45 दिन बाद उन महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी जिन्होंने गांधी से उत्पीड़न और हिंसा के बारे में बात की थी।

यह भी पढ़ें:

भिंडरावाले 2.0 अरेस्ट इनसाइड स्टोरी: भगवंत मान और अमित शाह की 2 मार्च की मीटिंग में लिखी गई थी अमृतपाल पर शिकंजा कसे जाने की पटकथा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम