MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Punjab
  • भिंडरावाले 2.0 अरेस्ट प्लान: भगवंत मान और अमित शाह की 2 मार्च की मीटिंग में लिखी गई थी अमृतपाल पर शिकंजा कसे जाने की पटकथा

भिंडरावाले 2.0 अरेस्ट प्लान: भगवंत मान और अमित शाह की 2 मार्च की मीटिंग में लिखी गई थी अमृतपाल पर शिकंजा कसे जाने की पटकथा

Amritpal Singh arrest inside story: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की नाटकीय गिरफ्तारी की पटकथा करीब एक पखवारे पहले लिखी गई थी जब मुख्यमंत्री भगवंत मान और देश के गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात हुई। आईए जानते हैं अमृतपाल पर शिकंजा कसने की इनसाइड स्टोरी.

4 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Mar 22 2023, 06:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Asianet News

सूत्रों के अनुसार बीते 2 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात हुई थी। कथित तौर पर दोनों ने इस मीटिंग में अमृतपाल सिंह के मुद्दे पर चर्चा की थी। अमृतपाल सिंह कई महीने से पंजाब के कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने के साथ ही चर्चा के प्रमुख केंद्र में रहा। 2 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात की। कहा कि राज्य और केंद्र दोनों कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : PTI

अमृतपाल सिंह पूरे पंजाब में हथियारबंद समर्थकों के साथ खुलेआम घूमता था। बेखौफ घूमने वाले खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को उसके समर्थक खालिस्तानी अलगाववादी और आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले से तुलना करते हुए उसे भिंडरावाले 2.0 कहते हैं।

37
Image Credit : PTI

वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब सरकार ने बड़े चुपके से व्यवस्थित ढंग से तैयारियां की। केंद्र ने सहयोग करते हुए अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले पंजाब में अतिरिक्त बल भेजे। राज्य में जी20 की मीटिंग समाप्त होने के बाद कट्टरपंथी को गिरफ्तार करने की योजना थी। लेकिन पुलिस ने नाटकीय ढंग से अमृतपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार करने का मन बना लिया।

47
Image Credit : PTI

कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर में भी लोकसभा उपचुनाव होने हैं। शनिवार को अमृतपाल सिंह वहीं जा रहा था। अमृतपाल का शाहकोट में एक कार्यक्रम था, वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे वहीं के लिए निकला था। इसी दौरान उसके साथियों की गाड़ी पंजाब पुलिस से टकरा गई। पुलिस ने जब उनको रोका तो वह नहीं रुके और पुलिस को देख अमृतपाल लिंक रोड की तरफ भागने लगा। गाड़ियों की रफ्तार तेज कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसके पीछे करीब 100 गाड़ियां लगा दीं। डेढ़ से दो घंटा पीछा करने के बाद उसे नकोदर इलाके से धर दबोचने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से हथियार और 2 गाड़ियां बरामद की हैं। अभी भी वह भाग रहा है।
 

57
Image Credit : PTI

अमृतपाल सिंह मूल रुप से पंजाब में अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है। वो वारिस पंजाब दे का प्रमुख है। यह वही संस्था जिसको एक्टर दीप सिंधु ने शुरू किया था। जिसकी पिछले साल सड़क हादसे में मौत हो गई। दीप के जान के बाद अमृतपाल सिंह चीफ बन गया। अमृतपाल करीब एक दशक तक वह विदेश में रहा है। बताया जाता है कि साल 2012 में वह दुबई काम करने गया था। बीते सितंबर 2022 को वह अपने देश भारत लौटा है। अमृतपाल सिंह आतंकवादी भिंडरावाले का अनुयायी होने का दावा करता है और पिछले कुछ महीनों में उसने विवादित भाषण दिए हैं। उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाली एक अनिवासी भारतीय किरणदीप कौर से शादी की है।
 

67
Image Credit : PTI

दरअसल, बीते फरवरी को अजनाला पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान को अरेस्ट किया था। 23 फरवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े हजारों समर्थकों के साथ अमृतपाल सिंह ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। इनके हमले से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था तार-तार हो गई थी। बैकफुट पर आई पुलिस को इनके दबाव के आगे लवप्रीत को कोर्ट में अर्जी देकर छुड़ाना पड़ा था। लवप्रीत की रिहाई के बाद ही अमृतपाल अजनाला क्षेत्र से निकला और इस दौरान वह खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती देता रहा।

77
Image Credit : PTI

राज्य में हालात न बिगड़े इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस बल जालंधर क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है। राज्य के फाजिल्का और मुक्तसर जिले में धारा 144 लगा दी गई। पुलिस ने यह गिरफ्तारी अजनाला थाना केस में की है। पढ़िए गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान की पूरी कहानी…

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अमृतसर रेप केस, 5 करोड़ की मांग और राजनीतिक दबाव... अब NHRC की जांच में खुलेगा पूरा राज?
Recommended image2
पंजाब की सियासत में 'गठबंधन' की नई खिचड़ी: क्या 2020 में BJP-अकाली दल का टूटा रिश्ता फिर रचेगा इतिहास?
Recommended image3
चंडीगढ़ में 'पेट्रोल लंगर' का ऐलान, फ्री तेल के लिए उमड़ी भीड़ लेकिन बारिश ने फेरा पानी-WATCH
Recommended image4
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल जिन पर गुरुद्वारे में हुआ जानलेवा हमला? PM Modi ने फोन करके लिया हेल्थ अपडेट
Recommended image5
WATCH: क्या वाकई पंजाब में आया जॉम्बी ड्रग? BJP सांसद के शेयर वीडियो के मचा बवाल, सच कुछ और!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved